लाइव न्यूज़ :

भारत में सबसे ज्यादा बिके ये 3 स्मार्टफोन, पहले नंबर पर रही ये कंपनी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 26, 2018 08:47 IST

List of India's most selling smartphones company: काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल लॉन्च हुए वनप्लस 6, सैमसंग Galaxy Note 9 और सैमसंग Galaxy A8 Star की भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग रही दूसरे नंबर परवनप्लस 6, सैमसंग Galaxy Note 9 और Galaxy A8 Star की भारत में सबसे ज्यादा बिक्रीएप्पल दूसरी बार 25 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर रही

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर से चाइनीज कंपनी का दबदबा बना हुआ है। चीनी कंपनी Oneplus एक बार फिर से स्मार्टफोन बाजार में पहली पसंद पर बन चुका है। हांगकांग स्थित रिसर्च कंपनी काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने इस बात की जानकारी दी है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने बताया कि वनप्लस लगातार 2 तिमाही से टॉप पर रही है। वनप्लस ने अभी तक भारतीय बाजार में 30 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की है।

इन तीन प्रीमियम स्मार्टफोन की हुई सबसे ज्यादा बिक्री 

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल लॉन्च हुए वनप्लस 6, सैमसंग Galaxy Note 9 और सैमसंग Galaxy A8 Star की भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। चीनी कंपनी का यह प्रीमियम स्मार्टफोन मई 2018 में लॉन्च हुआ था। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 इस साल अगस्त में लॉन्च हुआ था। सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार भी अगस्त 2018 में लॉन्च किया गया।

प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग रही दूसरे नंबर पर

भारतीय बाजार में वनप्लस के टॉप पर पहुंचने के बाद साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने दूसरा नंबर हासिल किया है। कंपनी ने प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में 28 फीसदी बाजार हिस्सेदारी प्राप्त की है। वहीं, अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी एप्पल दूसरी बार 25 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर रही है। पिछली तिमाही में Apple की बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हुई है। काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में iPhone XS, XS Max के लॉन्च होने से कंपनी को काफी मदद मिली है।

टॅग्स :स्मार्टफोनवनप्लससैमसंग गैलेक्सीएप्पलआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए