लाइव न्यूज़ :

भारत में मोबाइल इंटरनेट की कीमत दुनिया में सबसे कम, जानें कहां है सबसे महंगा

By भाषा | Updated: December 3, 2019 13:27 IST

Open in App
ठळक मुद्देप्रसाद ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘देश में मोबाइल इंटरनेट की प्रति GB दर दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी कम हैरिलायंस जियो ने 6 दिसंबर से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है

दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि देश में मोबाइल इंटरनेट की दरें दुनिया के देशों के मुकाबले काफी कम है। देश की शीर्ष मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनियों के कॉल और डेटा शुल्क में वृद्धि की घोषणा के एक दिन बाद उन्होंने यह बात कही। भारती एयरटेल लि., वोडाफोन आइडिया लि. और रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने रविवार को मोबाइल दरें बढ़ाने की घोषणा की है।

बढ़ी हुई योजना की दरें मंगलवार से प्रभाव में आएंगी। प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘देश में मोबाइल इंटरनेट की प्रति जीबी दर दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। दुनिया में मोबाइल डेटा प्लान की तुलना करने वाली ब्रिटेन की एचटीटीपी: //केबल डाट को डॉट इन से यह पता चलता है’’ उन्होंने कीमत तुलना करने वाली साइट के मार्च 2019 में जारी चार्ट को भी पोस्ट किया है।’’

उनके अनुसार देश में एक गीगाबाइट (जीडीपी) डाटा की लागत 0.26 डॉलर है जबकि ब्रिटेन में यह 6.66 डॉलर और अमेरिका में 12.37 डॉलर है। वेबसाइट 230 देशों में मोबाइल डाटा शुल्क की तुलना करती है। यह आंकड़ा मार्च 2019 का है जिसे प्रसाद ने सोमवार को पोस्ट किया।

1 जीबी डेटा का वैश्विक औसत मूल्य 8.53 डॉलर है। दूरसंचार मंत्री ने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी की सरकार को संप्रग सरकार से विरासत में उच्च लागत वाला मोबाइल इंटरनेट मिला था। वर्ष 2014 में यह 268.97 रुपये प्रति जीबी था। ट्राई के अनुसाबर अब यह 11.78 रुपये प्रति जीबी है।

भारती एयरटेल ने 3 दिसंबर से 41 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है जबकि रिलायंस जियो ने 6 दिसंबर से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। वोडाफोन आइडिया की बढ़ोतरी भी तीन दिसंबर से प्रभाव में आएगी।

टॅग्स :इंटरनेटरविशंकर प्रसादटेलीकॉमटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

भारतइंटरनेट की दुनिया के जोखिमों से भी सचेत रहें

भारत'123456' से 'India@123' तक..., 2025 इंटरनेट के सबसे कॉमन पासवर्ड हुए लीक

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की