लाइव न्यूज़ :

YouTube पर अनुचित कंटेट डालने में भारतीय यूजर्स सबसे आगे, रिपोर्ट में आया सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2019 12:35 IST

दुनियाभर में यूजर्स ने 1.08 करोड़ अनुचित वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किए। भारत इस लिस्ट में सबसे आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देयूट्यूब पर अनुचित कंटेट पोस्ट करने के मामले में भारत इस सूची में सबसे आगे हैयूजर्स कई कारणों जैसे स्पैम, हिंसा, नफरत फैलाने वाली सामग्री या लैंगिक रूप से अनुचित कंटेंट के बारे में जानकारी देते हैं

यूट्यूब पर संदिग्ध रूप से सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाली अनुचित या अनुपयुक्त सामग्री की जानकारी देने में भारत सबसे आगे हैं। भारत इस सूची में अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील और रूस से आगे है।

YouTube सामुदायिक दिशानिर्देश प्रवर्तक रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल-जून, 2019 के दौरान वैश्विक स्तर पर प्रयोगकर्ताओं ने 1.08 करोड़ अनुपयुक्त वीडियो के बारे में जानकारी दी। भारत इस सूची में सबसे आगे रहा है। उसके बाद अमेरिका, ब्राजील, इंडोनेशिया, मेक्सिको और ब्रिटेन का स्थान है।

यूट्यूब ने कहा कि उसने नफरत फैलाने वाले एक लाख से अधिक वीडियो हटाए हैं

यह सूची प्रत्येक देश द्वारा अलग-अलग से अनुपयुक्त सामग्री के बारे में दी गई जानकारी के आधार पर बनाई गई है। हालांकि, इस बारे में विभिन्न देशों का अलग-अलग आंकड़ा नहीं दिया गया है। पिछले संस्करण जनवरी-मार्च, 2019 में भी भारत इस सूची में सबसे आगे था।

प्रयोगकर्ता कई कारणों मसलन स्पैम, हिंसा, नफरत फैलाने वाली सामग्री या लैंगिक रूप से अनुपयुक्त सामग्री के बारे में जानकारी देते हैं। यू ट्यूब ने बुधवार को ब्लॉगपोस्ट में कहा कि उसने अकेले नफरत फैलाने वाले एक लाख से अधिक वीडियो हटाए हैं। इसी वजह से 17,000 से अधिक चैनलों को बंद किया गया है। दूसरी तिमाही में कुल मिलाकर 50 करोड़ से अधिक टिप्पणियां हटाई गई हैं।

टॅग्स :यू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

ज़रा हटकेWATCH: पॉपुलर यूट्यूबर आईशोस्पीड​​ ने अफ्रीका टूर के दौरान चीते के साथ लगाई रेस, हैरान करने वाला रहा परिणाम

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल