लाइव न्यूज़ :

Huawei ने भारत में लॉन्च किया 15,990 रुपये में धांसू स्मार्टफोन, इस खास फीचर्स से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 11, 2019 13:35 IST

Huawei Y9 (2019) के फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच के साथ ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को भारतीय बाजार में अमेजन पर बेचा जाएगा। फोन के साथ ही 2,990 रुपये का Boat Rockerz Sports ब्लूटूथ हेडफोन फ्री दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देAmazon.in पर बेचा जाएगा Huawei Y9 (2019)हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर से लैस है Huawei Y9 (2019)15,990 रुपये है हुवावे वाई9 (2019) की कीमत

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुआवे ने अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y9 (2019) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पहले 5 जनवरी को लॉन्च किया जाना था लेकिन किसी कारण से इसे टाल दिया गया। हुआवे वाई9 (2019) के फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच के साथ ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को भारतीय बाजार में अमेजन पर बेचा जाएगा। फोन के साथ ही 2,990 रुपये का Boat Rockerz Sports ब्लूटूथ हेडफोन फ्री दिया जाएगा।

Huawei Y9 (2019) की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में हुआवे वाई9 (2019) की कीमत 15,990 रुपये है। इस कीमत पर 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Huawei का यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon.in पर 15 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक और सैफायर ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा।

Huawei Y9 (2019) स्पेसिफिकेशन

हुआवे वाई9 (2019) में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है। यह 3डी कर्व्ड डिज़ाइन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। ड्यूल-सिम (नैनो) वाला Huawei Y9 (2019) ईएमयूआई 8.2 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। हैंडसेट में किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एआई पावर 7.0 के साथ आता है। हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर पैनल पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पर भी ड्यूल सेल्फी कैमरा दिया गया है, 16 मेगापिक्सल के एक सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप के एआई फीचर के साथ आते हैं।

Huawei Y9 (2019) में फिंगरप्रिंट 4.0 आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 65 घंटे का म्यूजिक और 9 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम प्रदान करती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 162.4x77.1x8.05 मिलीमीटर है।

टॅग्स :हुआवेअमेजनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की