लाइव न्यूज़ :

Huawei Watch GT 2 का न्यू एडिशन भी लॉन्च, एमोलेड डिस्प्ले और हार्ट रेट मॉनिटर से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 9, 2019 10:57 IST

Huawei Watch GT2 की खासियतों पर अगर नजर डालें तो हुआवे वॉच जीटी 2 दो हफ्तों की बैटरी लाइफ और स्ट्रेस मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स से लैस है। हुआवे की नई वॉच के दो डायल मॉडल हैं और यह एमोलेड डिस्प्ले से लैस है।

Open in App
ठळक मुद्देहुआवे वॉच GT2 दो हफ्तों की बैटरी लाइफ और स्ट्रेस मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग जैसे फीचर्स से लैस हैHuawei Watch GT2 स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट, ऐमजॉन के साथ ही दूसरे प्लैटफॉर्म से खरीदा जा सकता है

हुआवे ने हाल ही में भारत में अपने Watch GT2 को लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इस वॉच के नए एडिशन को लॉन्च किए जाने की खबर दी है। इसके अलावा कंपनी ने फ्रीबड्स 3 भी एक नए कलर वेरिएंट में लाएगी।

Freebus 3 अब हनी रेड कलर  में भी बाजार में बिक्री के लिए के लिए उपलब्ध होगा। Huawei Watch GT2 दो वर्जन 42mm और 46mm में उपलब्ध है। इस वॉच के न्यू इयर एडिशन को फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है। हुआवे की यह लेटेस्ट स्मार्टवॉच कई हाईटेक फीचर से लैस है जो यूजर के स्टाइल को बढ़ाते हुए उनके स्वास्थ और फिटनेस को भी टैक करेगी।

खासियतों पर अगर नजर डालें तो हुआवे वॉच जीटी 2 दो हफ्तों की बैटरी लाइफ और स्ट्रेस मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स से लैस है। हुआवे की नई वॉच के दो डायल मॉडल हैं और यह एमोलेड डिस्प्ले से लैस है।

Huawei Watch GT2 की कीमत

हुआवे वॉच जीटी 2 में दो डायल दिए गए हैं, एक 42mm और दूसरा 46mm। हुआवे वॉच 46 एमएम स्पोर्ट (ब्लैक) की कीमत 15,990 रुपये, 46 एमएम लेदर स्पोर्ट की कीमत 17,990 रुपये और 46 एमएम टाइटेनियम ग्रे (मेटल) की कीमत 21,990 रुपये है। 42 एमएम ब्लैक वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये तय की गई है।

इस वॉच को आप 12 से 18 दिसबंर के बीच प्री-बुक कर सकेंगे। प्री-बु करने वाले ग्राहकों को कई शानदार बेनिफिट मिलेंगे जिसमें 6,999 रुपये की कीमत में आने वाला Huawei Freelace शामिल है। स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट, ऐमजॉन के साथ ही अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के साथ ही क्रोमा और दूसरे रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

खास प्रोसेसर से लैस स्मार्टवॉच

प्रोसेसर के तौर पर इसमें Kirin A1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। वॉच की दो हफ्ते की बैटरी लाइफ के पीछे इसी प्रोसेसर का हाथ है। किरिन A1 चिपसेट वॉच में अडवांस ब्लूटूथ प्रोसेसिंग यूनिट, दमदार ऑडियो प्रोसेसिंग यूनिट, अल्ट्रा-लो पावर कंजंप्शन ऐप्लिकेशन प्रोसेसर के साथ अलग से एक पावर मैनेजमेंट यूनिट दिया गया है। कंपनी ने दिल्ली में हुए लॉन्च इवेंट में कहा कि Huawei Watch GT2 इंटेलिजेंट हार्ट रेट मॉनिटर और कॉल नोटिफिकेशन फंक्शन के साथ लगातार दो हफ्ते का बैकअप देती है।

15 फिटनेस ट्रैकिंग मोड

फिटनेस ट्रैकिंग के लिए इस वॉच में 15 स्पेशल मोड दिए गए हैं। इसमें 8 आउडोर स्पोर्ट्स जैसे रनिंग, वॉकिंग, क्लाइंबिंग, हाइकिंग ट्रेल रनिंग, साइकलिंग, ओपन वॉटर और ट्राइथलॉन शामिल हैं। इनडोर स्पोर्ट्स के लिए इसमें 7 मोड जैसे वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग पूल, फ्री ट्रेनिंग, इलिप्टिकल मशीन, रोइंग मशीन दिया गया है।

टॅग्स :हुआवेस्मार्टवॉचफ्लिपकार्टअमेजनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की