लाइव न्यूज़ :

कुछ ही देर में लॉन्च होगा Huawei Mate 20 Pro, देखें यहां लाइव स्ट्रीमिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 27, 2018 11:29 IST

कंपनी Huawei Mate 20 Pro के अलावा इस फोन का हाई एंड वेरिएंट भी पेश कर सकती है। Porsche Design Mate 20 Pro RS नाम का यह वेरिएंट पिछले महीने लंदन में लॉन्च किया गया था। कंपनी का यह अभी तक का सबसे कीमती फोन है। लंदन में हाई एंड वेरिएंट को करीब 1,44,000 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहुवावे मेट 20 प्रो का लाइका रियर कैमरा सेटअप हुवावे पी20 प्रो वाला ही है7एनएम हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर से लैस होगा Huawei Mate 20 Proफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन पर उपलब्ध कराया जाएगा

चीनी कंपनी हुआवे भारत में आज अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei Mate 20 Pro को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन पर उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि हुआवे पी20 प्रो की तरह ही हुवावे मेट 20 प्रो में तीन रियर कैमरे दिए होंगे। कंपनी 7एनएम हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ Huawei Mate 20 Pro को पेश करेगी। इसके अलावा, फोन में वायरलेस चार्जिंग और आईपी68 सर्टिफिकेशन जैसी खूबियां है। फोन के लाइव इवेंट को यूजर हुआवे इंडिया के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

कंपनी Huawei Mate 20 Pro के अलावा इस फोन का हाई एंड वेरिएंट भी पेश कर सकती है।  Porsche Design Mate 20 Pro RS नाम का यह वेरिएंट पिछले महीने लंदन में लॉन्च किया गया था। कंपनी का यह अभी तक का सबसे कीमती फोन है। लंदन में हाई एंड वेरिएंट को करीब 1,44,000 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है।

Huawei Mate 20 Pro की कीमत

हुआवे के अपकमिंग स्मार्टफोन हुवावे मेट 20 प्रो को भारतीय बाजार में किस कीमत पर उतारा जाएगा इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है। लेकिन यूरोप में Huawei Mate 20 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1049 यूरो (लगभग 88,400 रुपये) है। इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। Huawei Mate 20 Pro के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर टीजर पेज बनाया गया है।

Huawei Mate 20 Pro स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.39 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह हुआवे मेट 20 सीरीज़ का एक मात्र फोन है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन को आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है। फोन को 6 जीबी/ 8 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है। हुआवे मेट 20 प्रो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है।

Huawei Mate 20 Pro का लाइका रियर कैमरा सेटअप हुआवे पी20 प्रो वाला ही है। इसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस है। यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। साथ में 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ। फोन में तीसरा 8 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो लेंस है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। ये सेंसर एलईडी फ्लैश और सुपर एचडीआर के साथ आते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24 मेगापिक्सल का आरजीबी सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 3डी फेस अनलॉक को सपोर्ट करेगा।

Huawei Mate 20 Pro camera

इस फोन की बैटरी 4200 एमएएच की है। यह 40 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Huawei Mate 20 Pro में 15 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। यह वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।

टॅग्स :हुआवेअमेजनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की