लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी बैन के बाद भी Huawei के स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android Q का अपडेट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 28, 2019 15:54 IST

अमेरिका सरकार ने गूगल समेत सभी अमेरिकी कंपनियों को हुआवे को सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर की आपूर्ति बंद करने को कहा है। इसके बाद गूगल के स्वामित्व वाले एंड्रॉयड प्लैटफॉर्म ने कहा कि वह अमेरिकी सरकार के प्रतिबंधों का पालन करेगी।

Open in App

चीन की कंपनी हुआवे (Huawei) पर अमेरिका के प्रतिबंधों के बाद भी उसकी स्मार्टफोन इकाई ऑनर के सभी प्रोडक्ट्स को एंड्रॉयड क्यू (Android Q) समेत गूगल के सारे एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहेंगे।

ऑनर इंडिया ने बयान में कहा, "ऑनर के सभी स्मार्टफोन और टैबलेट को सिक्योरिटी पैचेज तथा एंड्रायड अपडेट मिलते रहेंगे।"

अमेरिका सरकार ने गूगल समेत सभी अमेरिकी कंपनियों को हुआवे को सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर की आपूर्ति बंद करने को कहा है। इसके बाद गूगल के स्वामित्व वाले एंड्रॉयड प्लैटफॉर्म ने कहा कि वह अमेरिकी सरकार के प्रतिबंधों का पालन करेगी।

ऑनर ने कहा कि ऐसे यूजर्स जो पहले ही उसके प्रोडक्ट खरीद चुके हैं या हाल-फिलहाल में खरीदने वाले हैं, पहले की तरह विभिन्न ऐप का लाभ उठाते रहेंगे। उसने कहा, "सभी उपकरण हमारी विनिर्माता वारंटी के दायरे में रहेंगे तथा उसके अनुसार पूरी सेवा पाते रहेंगे। ऑनर 20 सीरीज समेत हमारे सभी लोकप्रिय उत्पादों को एंड्रायड क्यू अपडेट मिलेंगे।"

कंपनी ने अपने हुआवे (Huawei) के उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट भी जारी कर दी है जिन्हें एंड्रॉयड क्यू का अपडेट दिया जाएगा। बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने अपने देश में हुआवे कंपनी पर रोक लगा दी है जिसके बाद कंपनी के स्मार्टफोन्स को नए अपडेट नहीं दिए जाने की बात कही गई है।

टॅग्स :हुआवेहॉनरगूगलएंड्रॉयडस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की