लाइव न्यूज़ :

सिंगल कैमरा स्मार्टफोन से भी क्लिक कर सकते हैं Bokeh इफेक्ट इमेज, यह है तरीका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 18, 2018 08:07 IST

अगर आप एक साधारण स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और आप भी अपनी तस्वीरों में इस इफेक्ट को पाना चाहते हैं तो हम आपको इसका तरीका बताते हैं।

Open in App

मौजूदा समय में सभी स्मार्टफोन कंपनियां ड्यूल रियर कैमरे के साथ अपने फोन को लॉन्च कर रही है। ड्यूल कैमरे वाले स्मार्टफोन बाजार में चल रहे ट्रेंड और यूजर्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ड्यूल रियर कैमरे से आप अपनी तस्वीरों को DSLR जैसी बना सकते हैं। साथ ही इन कैमरों में एक खास फीचर्स दिया जाता है जो आपके फोटो को क्लिक करते वक्त बैकग्राउंड को ब्लर कर देता है। 

बता दें कि बैकग्राउंड को ब्लर करने वाले इफेक्ट को बोकेह इफेक्ट कहा जाता है। लेकिन अगर आप एक साधारण स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और आप भी अपनी तस्वीरों में इस इफेक्ट को पाना चाहते हैं तो हम आपको इसका तरीका बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: लंबे इंतजार के बाद OnePlus 6 भारत में हुआ लॉन्च, iPhone, Samsung और Huawei के इन फोन से होगा मुकाबला

क्या है bokeh इफेक्ट?

जब भी आप फोन के कैमरा से फोटो लेते हैं तो बैकग्राउंड और सब्जेक्ट (जिसकी फोटो ली जा रही है) दोनों ही फोकस में होते हैं। कई लोगों का ऐसा मानना होता है कि सब्जेक्ट पर फोकस कर बैकग्राउंड को ब्लर करने का काम प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स का होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। इसे आप भी कर सकते हैं। सब्जेक्ट पर फोकस के साथ बैकग्राउंड को ब्लर करना shallow depth-of-field कहलाता है। इसे bokeh भी कहा जाता है। नीचे दिखाई गई इमेज bokeh इफेक्ट से ही ली गई है।

बोकेह इफेक्ट लेने का ये है तरीका

अगर आपके स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा है और आप एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो अपने फोन में AfterFocus नाम के ऐप डाउनलोड करें। इस ऐप की मदद से आप फोटो क्लिक करते वक्त बैकग्राउंड को ब्लर यानि धूंधला कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Vivo Knockout Carnival सेल शुरू, स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर छूट और कैशबैक ऑफर

यह ऐप iOS और एंड्रॉयड पर उपलब्ध है। यह यूजर को डिजिटल फोटोज में बैकग्राउंड और सब्जेक्ट के चुनने का ऑप्शन देता है। यह ऐप फोटोज पर shallow depth-of-field इफेक्ट देती है। इसे इस्तेमाल करना आसान नहीं है लेकिन अगर आप इसे इस्तेमाल करना सीख जाते हैं तो इससे आपको कई बेहतर फोटोज मिल सकती हैं।

टॅग्स :स्मार्टफोनकैमराएंड्रॉयडआईओएसऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की