लाइव न्यूज़ :

क्या आपका भी फोन हो चुका है हैक, जानिए कैसे लगा सकते हैं इस बारे में पता, ये हैं 7 तरीके

By विनीत कुमार | Updated: July 19, 2021 14:57 IST

आज के दौर में स्मार्टफोन किसी भी शख्स के लिए सबसे अहम हो गया है। इसमें उसकी कई गोपनीय बातों से लेकर अहम बैंक डिटेल और कई चीजें मौजूद रहती हैं। ऐसे में इसका हैक होना आपको बड़ी मुश्किल में फंसा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपेगासस स्पाईवेयर के विवाद के बाद फोन हैकिंग का मुद्दा फिर चर्चा मेंजानकारों के अनुसार कुछ छोटी-छोटी सावधानियों की मदद से फोन को हैकिंग से बचाया जा सकता है

पेगासस स्पाईवेयर के विवाद ने एक बार फिर फोन हैकिंग, डाटा चोरी जैसे विषयों को सुर्खियों में ला दिया है। आज के दौर पर जब एक शख्स के अधिकतर काम एक स्मार्टफोन पर निर्भर हो गए हैं, ऐसे में इसमें किसी बाहरी की सेंध बड़ा नुकसान दे सकती है। ऐसे में फोन को लेकर काफी सतर्क हो जाने की जरूरत है। आज हम ऐसे कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप भी ये पता लगा सकते हैं कि कहीं आपका भी फोन तो हैक नहीं हो गया।

फोन हैक हुआ, कैसे पता लगाए?

1. इस संबंध में पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता लेकिन अगर आपका फोन हैक हुआ है तो कुछ संकेत जरूर मिलते हैं, जिन पर नजर रखना जरूरी हो जाता है।

2. अगर आपके फोन पर ऐसे नोटिफिकेशन आने लगे जिसका आपसे कोई वास्ता नहीं या जिसे आपने शुरू नहीं किया को सतर्क होने की जरूरत है। साथ ही अडल्ट सामग्री आदि अपने आप पॉपिंग अप होने लगे तो ये संकेत है कि कहीं कुछ गलत है।

3. कुछ संदिग्ध मैसेज, फोन कॉल आदि आने लगें या ऐसा लगे कि आपके फोन से गए हों जबकि आपने उसे नहीं किया है, तो भी सतर्क होने की जरूरत है।

4. इसका भी ख्याल रखें कि अगर आपके मोबाइल से डाटा ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है तो ये किसी हैकिंग का मामला हो सकता है।

5. अचानक आपको अपने फोन पर ऐसे ऐप या फोल्डर आदि नजर आने लगे, जिसे आपने डाउनलोड ही नहीं किया है तो ऐसे स्थिति में भी आप सतर्क हो जाए।

6. फोन की बैटरी अचानक तेजी से खत्म होने का सिलसिला शुरू हो जाए या फिर फोन जल्द गर्म हो जा रहा है तो भी सचेत हो जाए।

7. जानकारों के अनुसार अगर आपका फोन की लोडिंग स्पीड अचानक कम हो जाए तो भी इस संबंध में ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा जरूरी नहीं कि आपका फोन खराब हुआ है। वजह कुछ और भी हो सकती है। साथ ही अगर आप ये गौर करें मैसेज आने और मैसेज भेजने में ज्यादा समय लग रहा हो, तो भी सचेत हो जाने की जरूरत है। 

एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो बड़ी अनहोनी से बचा जा सकता है। अगर फोन हैकिंग से बचना है तो कुछ और बातों का ख्याल रखने की भी जरूरत है।

फोन हैकिंग से बचने के लिए जरूरी है कि आप किसी संदिग्ध ऐप को या जिसके बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं हो, उसे डाउनलोड नहीं करें। साथ ही किसी भी ऐसे-वैसे या अनुचित लिंक पर क्लिक करना भी खतरनाक साबित हो सकता है।

 

टॅग्स :फोनमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की