लाइव न्यूज़ :

Android फोन खोने या चोरी होने पर तुरंत करें ये काम, नहीं निकाल पाएगा कोई भी आपकी पर्सनल डिटेल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 11, 2019 07:19 IST

आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन (Android Phone) आपके गूगल अकाउंट से सीधे लिंक होता है। ऐसे में आप अपने खोये हुए फोन को ढूंढने के लिए गूगल (Google) की मदद ले सकते हैं। सभी फोन्स में इसके लिए खास फीचर्स भी मौजूद होते हैं।

Open in App

आपका स्मार्टफोन कब खो जाए कोई नहीं जानता। सिर्फ एक भूल आपकी सारी डिटेल किसी दूसरे तक पहुंचा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आपके फोन में मौजूद सारा डेटा और डिटेल की प्राइवेसी बरकरार रहे। अगर आपका फोन एक बार खो जाए तो उसे ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है।

हालांकि अच्छी बात यह है आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन (Android Phone) आपके गूगल अकाउंट से सीधे लिंक होता है। ऐसे में आप अपने खोये हुए फोन को ढूंढने के लिए गूगल (Google) की मदद ले सकते हैं। सभी फोन्स में इसके लिए खास फीचर्स भी मौजूद होते हैं।

हम आपको कुछ आसान तरीकें बता रहें हैं जिनके जरिए आप अपने खोए हुए एंड्रॉयड फोन को खोज सकते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो...

1-  फोन खोने के तुरंत बाद किसी दूसरे डिवाइस (स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर) पर Google में Find My Device टाइप करें।

2- अब यहां आपके गूगल अकाउंट की डिटेल मांगी जाएगी। यहां अपने Gmail से लॉगइन करें। याद रहे कि आपका फोन उसी अकाउंट से लॉगइन होना चाहिए।

3- इस प्रोसेस के बाद आपके फोन का लास्ट सीन लोकेशन दिखाई देगा।

4- इसके साथ ही आपको यहां कई ऑप्शन दिखाई देगा: साउंड प्ले ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका फोन साइलेंट होने पर भी रिंग करने लगेगा।

5- वहीं, लॉक ऑप्शन पर क्लिक कर डिस्प्ले मैसेज या फोन नंबर को लॉक किया जा सकता है।

6- जबकि, तीसरे विकल्प के तहत डिवाइस से डाटा डिलीट किया जा सकता है।

इस तरह अगर आप फोन को दोबारा ढूंढ ना पाएं, तो कम से कम अपनी निजी जानकारी लीक होने से तो बचा ही सकते हैं।

याद रखें ये बातें:

आपके खोए हुए फोन को तभी ढूंढा जा सकता है जब वो ऑन हो। फोन में आपका गूगल अकाउंट यानी कि जीमेल लॉगइन होना जरुरी है। आपका फोन मोबाइल डेटा या वाई-फाई किसी न किसी इंटरनेट माध्यम से जुड़ा हो। यह ध्यान रखें कि आपके फोन में GPS ऑन रखा हो ताकि फोन के लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। फोन में फाइंड माय डिवाइस चालू होना जरुरी है।

टॅग्स :एंड्रॉयडस्मार्टफोनमोबाइलफोनगूगलटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की