लाइव न्यूज़ :

Watch: महाराष्ट्र में इस आदिवासी स्कूली बच्चों में पोषण का आकलन करने के लिए किया जाता है एआई का उपयोग

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2023 16:32 IST

यह एआई मशीन भोजन की थाली के साथ छात्र की एक तस्वीर लेती है और कुछ सेकंड के भीतर बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के यह पहचान लेती है कि भोजन की गुणवत्ता अच्छी है या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देमशीन भोजन की थाली के साथ छात्र की एक तस्वीर लेती है कुछ सेकंड के भीतर यह पहचान लेती है कि भोजन की गुणवत्ता अच्छी है या नहींप्रशासन की ओर से परियोजना भामरागढ़ के तहत पहल की गई और इसमें आठ सरकारी स्कूल शामिल हैं

गढ़चिरौली:महाराष्ट्र के एटापल्ली के टोडसा आश्रम स्कूल ने हाल ही में गढ़चिरौली के आदिवासी बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए एक आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस आधारित मशीन स्थापित की है। जहां तक इस उपकरण के काम करने का संबंध है, मशीन भोजन की थाली के साथ छात्र की एक तस्वीर लेती है और कुछ सेकंड के भीतर बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के यह पहचान लेती है कि भोजन की गुणवत्ता अच्छी है या नहीं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रशासन की ओर से परियोजना भामरागढ़ के तहत पहल की गई और इसमें आठ सरकारी स्कूल शामिल हैं। 

एटापल्ली के सहायक कलेक्टर और एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के परियोजना निदेशक शुभम गुप्ता ने एएनआई को डिवाइस के बारे में बताया कि यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित मशीन है। इस मशीन के माध्यम से हमने न केवल मात्रा बल्कि भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार लाने का प्रयास किया है। यहां एकत्र किए गए डेटा को प्रधानाध्यापक और मेरे द्वारा देखा जा सकता है। हमने इसे अब तक 8 आश्रम विद्यालयों में से एक में स्थापित किया है। परिणाम बहुत ही सकारात्मक हैं। हमने इसे सितंबर 2022 में स्थापित किया था। तब से भोजन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और बच्चों के बीएमआई में भी सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा, प्रोजेक्ट भामरागढ़ के तहत, आठ सरकारी स्कूल हैं। जब मैं लड़कियों के इस आश्रम स्कूल में आता था तो मुझे लगता था कि उनमें पोषण की कमी है। जब हमने प्रारंभिक बीएमआई विश्लेषण किया, तो हमने पाया कि 222 में से 61 लड़कियां कुपोषित थीं। यहाँ दिन में तीन बार भोजन प्रदान किया जाता है, नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना। भोजन की मात्रा भी एकदम सही है, और हम मेनू का पालन भी करते हैं। इसलिए, हम कारण का पता लगाना चाहते थे। 

टॅग्स :आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की