लाइव न्यूज़ :

Honor View 20 आज होगा लॉन्च, 48MP कैमरा से लैस, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 22, 2019 12:19 IST

Honor आज अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor View 20 को ग्लोबल लॉन्च करने वाला है। लॉन्च इवेंट की शुरुआत शाम के 5 बजे CET (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे) होगी। पेरिस के बाद हॉनर वी20 के ग्लोबल वेरिएंट Honor View 20 को 29 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट HiHonor Store पर प्री-बुकिंग की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देHonor View 20 से आज उठेगा पर्दालॉन्च इवेंट की शुरुआत शाम के 5 बजे CET (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे) होगीHonor View 20 की खासियत इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा

चीनी कंपनी हुआवे का सब ब्रांड Honor आज अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor View 20 को ग्लोबल लॉन्च करने वाला है। कंपनी पेरिस में होने वाले इवेंट में इस स्मार्टफोन से पर्दा उठाने वाली है। कंपनी इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपने आधिकारिक ग्लोबल वेबसाइट (www.hihonor.com/global/)  पर करने वाली है। बता दें कि ऑनर ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया था। भारत में Honor View 20 की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है। ऑनर व्यू 20 को एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon से खरीद सकते हैं। हैंडसेट के खासियत की अगर बात करें तो इसमें सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में छेद और 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद है।

लॉन्च इवेंट की शुरुआत शाम के 5 बजे CET (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे) होगी। पेरिस के बाद हॉनर वी20 के ग्लोबल वेरिएंट Honor View 20 को 29 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट HiHonor Store पर प्री-बुकिंग की जा रही है।

Honor View 20 के स्पेसिफिकेशंस 

Honor View 20 की सबसे बड़ी खासियत है इसमें पंच-होल कटआउट के साथ आने वाला 48 मेगापिक्सल का कैमरा। इस कैमरे में सोनी IMX586 सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, एडिशनल डेप्थ के लिए स्मार्टफोन में टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) 3D कैमरा भी मौजूद है। स्मार्टफोन में 25 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। अगर डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.4 इंच फुल एचडी डिस्प्ले मौजूद है, जिसका रिजॉलूशन 1080X2310 पिक्सल है। Honor View 20 में किरिन 980 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है। यह स्मार्टफोन एसडी कार्ड सपॉर्ट नहीं करता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Honor View 20 सी ब्लू, फैंटम ब्लू, रेड और मैजिक नाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

Honor View 20

Honor View 20 की भारत में अनुमानित कीमत

चीनी मार्केट में हैंडसेट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,400 रुपये) से शुरू होती है। इस कीमत में फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मौजूद है। इसे चीनी मार्केट में 3,499 चीनी युआन (करीब 35,500 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन चार्म ब्लू, रेड और मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। Honor ने इस फोन का Moschcino Edition भी लॉन्च किया है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन का दाम 3,999 चीनी युआन (करीब 40,600 रुपये) है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत क्या होगा फिलहाल इस बात की घोषणा नहीं की गई है।

टॅग्स :हॉनरहुआवेअमेजनस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की