लाइव न्यूज़ :

Honor 7A की आज है पहली सेल, 8,999 रुपये की कीमत वाले फोन पर मिलेगा 2,200 रुपये का कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 29, 2018 11:37 IST

Honor 7A स्मार्टफोन को भारत में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन ब्लैक, गोल्ड, ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मई: चीनी कंपनी ऑनर अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Honor 7A को  आज भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराएगा। याद रहे हैं कि कंपनी ने Honor 7A के साथ Honor 7C डिवाइस को भी लॉन्च किया था। यूजर इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिवली Flipkart से आज दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। बता दें कि Honor 7A फोन की पहली सेल में इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट को बिक्री  के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इन स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने भारत में अपनी 7 सीरिज का विस्तार किया है।  कंपनी ने अपनी 7 सीरिज को 10,000 रुपये के अंदर कीमत में पेश किया है। Honor 7A स्मार्टफोन को भारत में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन ब्लैक, गोल्ड, ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर पर आएं तो Jio यूज़र को 2,200 रुपये का कैशबैक और 50 जीबी का अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Airtel का नया रीचार्ज पैक देगा Jio को मात, 140 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

Honor 7A स्पेसिफिकेशन

इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। Honor ने भारत में Honor 7A का सिर्फ एक वेरिएंट उतारा है। 2 जीबी रैम वेरिएंट भारतीय मार्केट में नहीं लाया गया है। इसकी जगह भारत में 3 जीबी रैम वेरिएंट लाया गया है जो ड्यूल रियर कैमरे सेटअप से लैस है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का एफ/2.2 अपर्चर वाला सेंसर है। यह सॉफ्ट सेल्फी लाइट के साथ आता है। ड्यूल सिम Honor 7A एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।

इसे भी पढ़ें: Honor 7S बजट स्मार्टफोन 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें इसके फीचर्स

Honor 7A की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। हॉनर 7ए के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसमें रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और फेस अनलॉक भी दिया गया है। हॉनर 7ए का डाइमेंशन 152.4x73x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम। बैटरी 3000 एमएएच की है।

टॅग्स :हॉनरफ्लिपकार्टहुआवेसेलमोबाइलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की