लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 3 सेकेंड में डाउनलोड होगी आपकी फेवरेट HD मूवी, जानें कैसे

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 16, 2019 08:10 IST

वाई-फाई इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि WiFi Alliance ने 802.11 वाई-फाई स्टैंडर्ड्स की रीब्रैंडिंग करने की घोषणा की है। जिसके बाद अब WiFi 6 मिलने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में अगर किसी यूजर को इंटरनेट की अच्छी स्पीड मिलती है तो वह एक सेकेंड में 3GB तक की 3 फिल्में डाउनलोड कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देWiFi Alliance ने 802.11 वाई-फाई स्टैंडर्ड्स की रीब्रैंडिंग करने की घोषणा की हैवाई-फाई 6 टेक्नोलॉजी उन डिवाइसेज को कहते हैं जो 802.11ax टेक्नॉलजी सपोर्ट करते हैंकंपनी वाई-फाई ईकोसिस्टम के लिए नई टर्मिनोलॉजी पेश करने वाली है

स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर स्मार्टफोन के कारण इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में यूजर्स वाई-फाई का काफी इस्तेमाल करते हैं। 

वाई-फाई इस्तेमाल करने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि WiFi Alliance ने 802.11 वाई-फाई स्टैंडर्ड्स की रीब्रैंडिंग करने की घोषणा की है। जिसके बाद अब वाई-फाई 6 मिलने की उम्मीद की जा रही है।

ऐसे में अगर किसी यूजर को इंटरनेट की अच्छी स्पीड मिलती है तो वह एक सेकेंड में 3GB तक की 3 फिल्में डाउनलोड कर सकेंगे।

WiFi Alliance

WiFi Alliance नाम की एक वाई-फाई कंपनी जिसने पिछले साल वाई-फाई टेक्नोलॉजी का नाम बदल दिया था। इसकी वजह यह थी कि यूजर वाई-फाई टेक्नोलॉजी के अंतर को समझ सके। बता  दें कि पहले स्मार्टफोन्स में मिलने वाला Wi-Fi अक्षर और नंबर से पहचाना जाता था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।

बता दें कि वाई-फाई 6 टेक्नोलॉजी उन डिवाइसेज को कहते हैं जो 802.11ax टेक्नॉलजी सपोर्ट करते हैं। वाई-फाई 5 उन डिवाइसेज को कहते हैं जो 802.11ac टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। Wi-Fi 4 उन डिवाइसेज को कहते है जो 802.11n टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं।

WiFi 6

कंपनी का कहना है कि “हम WiFi 6 को लेकर काफी उत्साहित हैं. वाई-फाई को नए नाम के साथ पेश करना इंडस्ट्री और यूजर्स के लिए बेहतर साबित होगा. इससे यूजर्स और इंडस्ट्री किसी भी डिवाइस और कनेक्शन में वाई-फाई जनरेशन को अच्छे से समझ पाएंगे।”

वहीं जानकारी मिली है कि कंपनी वाई-फाई ईकोसिस्टम के लिए नई टर्मिनोलॉजी पेश करने वाली है, जिसके बाद कंपनी का कहना है कि वो पुराने वाई-फाई वर्जन 802.11a, 802.11b और 802.11g स्टैंडर्ड्स को पहचानने के लिए WiFi 1, 2, 3 का इस्तेमाल नहीं करेगी।

टॅग्स :वाईफाईफिल्मटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की