लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 649 रुपये में आपका हो सकता है  Redmi Note 5 Pro, जानें कैसे उठाएं इस ऑफर का लाभ

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 18, 2018 10:53 IST

फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डे सेल में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाई : ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart की बिग शॉपिंग डे सेल का आज तीसरा दिन है। इस सेल में कई स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दिया जा रहा है। इसके अलावा, फोन पर भारी एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसी के तहत एक ऐसा ही ऑफर Xiaomi के Redmi Note 5 Pro पर मिल रहा है। इस फोन को आप सिर्फ 649 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि इस फोन के बेस वेरिएंट को 649 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट को 2,649 रुपये में खरीदने का मौका पा सकते हैं।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को इस कीमत पर खरीदने के लिए यूजर को कुछ टू-स्टेप प्रोसेस फॉलो करने होंगे। बता दें कि Redmi Note 5 Pro की कीमत 14,999 रुपये है।

इसे भी पढ़ें: Amazon Prime Day Sale: इन लेटेस्ट स्मार्टफोन पर मिल रही है 10,000 रूपये तक की भारी छूट

Xiaomi Redmi Note 5 Pro पर जानें क्या है ऑफर

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को इस कीमत पर खरीदने के लिए आपको कुछ प्रोसेस पूरे करने होंगे। अगर आप SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पर यूजर्स को 12,850 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। वैसे आप किस फोन के साथ एक्सचेंज कर रहे हैं उसे देखते हुए आपको कैशबैक कम या ज्यादा मिल सकता है। सबसे खास बात यह कि पूरी एक्सचेंज वैल्यू यूजर्स को OnePlus 5T को एक्सचेंज करने पर ही मिलेगी। इसके अलावा अगर आप दूसरा कोई फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू नहीं मिलेगी।

रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। ऐसे में अगर आप 14,999 रुपये वाला फोन खरीदते हैं तो SBI के कार्ड से 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट और 12,850 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलाकर यूजर को 14,350 रुपये का ऑफ मिलेगा। जिसके बाद इसे 649 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: 70,000 रुपये वाला Google Pixel 2 सिर्फ 6,000 रुपये में हो सकता है आपका, जानें कैसे

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.99 इंच डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। यह फोन शाओमी का पहला फोन है जो स्नैपड्रैगन के 636 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4 जीबी/ 6 जीबी रैम का ऑप्शन है। दोनों ही वेरिएंट्स में इंटरनल मेमरी 64 जीबी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: Flipkart Big Shopping Days Sale:दूसरे दिन इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

रेडमी नोट 5 प्रो में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर है। शाओमी का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 mAh की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 158.60 x 75.40 x 8.05 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है।

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल