लाइव न्यूज़ :

Google के पास है आपकी हर ऑनलाइन शॉपिंग की डिटेल, इस तरह रखता है नजर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 18, 2019 17:45 IST

यूजर्स ने कहां कितना खर्च किया है, Google को इस बात की जानकारी एक प्राइवेट वेब टूल के जरिए मिल जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देआपके खरीदारी की पूरी जानकारी Google रखता हैआपके एक बिल की रसीद के जरिए गूगल आपके हर ऑनलाइन शॉपिंग पर नजर रखता हैगूगल को इस बात की जानकारी एक प्राइवेट वेब टूल के जरिए मिल जाती है

अगर आप ऑनलाइनशॉपिंग करते हैं तो आपके खरीदारी की पूरी जानकारी Google रखता है। आपने किन चीजों की शॉपिंग की है, गूगल के पास इसकी सारी जानकारी मौजूद है। आप अपने शॉपिंग बिल की रिसीट अपने Gmail अकाउंट में भेजकर गूगल को इसकी जानकारी आप खुद देते हैं। यानी कि आपके एक बिल की रसीद के जरिए गूगल आपके हर ऑनलाइन शॉपिंग पर नजर रखता है।

सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स ने कहां कितना खर्च किया है, गूगल को इस बात की जानकारी एक प्राइवेट वेब टूल के जरिए मिल जाती है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इन जानकारियों का इस्तेमाल वह कंपनियों के विज्ञापन के लिए नहीं करती।

online-shopping

कंपनी ने साल 2017 में कहा था कि वह जीमेल मेसेजों से इकट्ठा हुए डेटा का इस्तेमात पर्सनलाइज्ड विज्ञापनों में करना बंद कर देगी।

सिर्फ यूजर्स तक होता है उनका डेटा

गूगल ने द वर्ज से एक बयान में कहा, 'आपको एक जगह पर आपकी खरीदारी, बुकिंग या सब्सक्रिप्शन को आसानी से दिखाने के लिए हमने एक प्राइवेट डेस्टिनेशन बनाया है जिसे सिर्फ आप देख सकते हैं।"

कंपनी ने आगे कहा, 'आप यह जानकारी कभी भी डिलीट कर सकते हैं। हम आपको विज्ञापन देने के लिए आपके जीमेल अकाउंट से ईमेल रिसीट और परचेज पेज पर कन्फर्मेशन मेसेज समेत किसी भी जानकारी का उपयोग नहीं करते हैं।' गूगल ने हालांकि यह नहीं कहा कि यह टूल कितने समय से ऐक्टिव हैं।

टॅग्स :गूगलऑनलाइनशॉपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारUPI Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI पेमेंट का तरीका, जानें RBI का नया नियम

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: दिल्ली के इन 5 बाजारों में मिलेगा नवरात्रि का हर सामान, यहाँ मिलती है सबसे सस्ती और सुंदर माता की चुनरी

पूजा पाठHoli 2026: बजट फ्रेंडली दिल्ली के ये 8 बाजार, होली की शॉपिंग के लिए बेस्ट; रंग-गुलाल से लेकर पिचकारी सब मिलेगा यहां

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की