लाइव न्यूज़ :

नए कानून से नाखुश गूगल, ऑस्ट्रेलिया में बंद कर सकता है अपनी फ्री सर्विस, दी चेतावनी

By रजनीश | Updated: August 18, 2020 16:34 IST

गूगल के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रबंध निदेशक मेल सिल्वा ने पत्र में कहा है, इस प्रस्तावित कानून के चलते हमें आपको काफी खराब गूगल सर्च और यूट्यूब उपलब्ध कराने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी कंपनी गूगल ने ‘ऑस्ट्रेलिया के लोगों को खुले पत्र’ में चेतावनी दी है। ऑस्ट्रेलिया एक कानून के मसौदे पर काम कर रहा है जिसके तहत गूगल और फेसबुक दोनों को मीडिया कंपनियों से ली गई समाचार सामग्रियों के लिए भुगतान करना पड़ सकता है।

दुनिया के सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल कई सेवाएं फ्री में उपलब्ध कराता है लेकिन कुछ देशों में जल्द ही गूगल की ये फ्री सर्विस बंद हो सकती हैं। इसकी शुरूआत ऑस्ट्रेलिया से हो सकती है जहां गूगल अपनी फ्री सेवाएं देना बंद कर सकता है। 

गूगल ने चेतावनी दी है कि ऑस्ट्रेलिया से मुफ्त सर्च सेवाओं को वापस लिया जा सकता है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया सरकार लंबे समय से गूगल से समाचार सामग्री के लिए भुगतान करने की योजना पर काम कर रही है। ऑस्ट्रेलिया सरकार के इसी योजना की प्रतिक्रिया में गूगल ने सोमवार को यह कदम उठाने की चेतावनी दी है।

अमेरिकी कंपनी गूगल ने ‘ऑस्ट्रेलिया के लोगों को खुले पत्र’ में चेतावनी दी है। ऑस्ट्रेलिया एक कानून के मसौदे पर काम कर रहा है जिसके तहत गूगल और फेसबुक दोनों को मीडिया कंपनियों से ली गई समाचार सामग्रियों के लिए भुगतान करना पड़ सकता है। इस कानून पर सार्वजनिक विचार-विमर्श की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी हो सकती है।

गूगल के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रबंध निदेशक मेल सिल्वा ने पत्र में कहा है, ‘‘इस प्रस्तावित कानून के चलते हमें आपको काफी खराब गूगल सर्च और यूट्यूब उपलब्ध कराने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही यूजर्स का डेटा भी बड़ी समाचार कंपनियों को दिया जा सकता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में आपको गूगल सर्च की मुफ्त सुविधा भी गंवानी पड़ सकती है।’’

आस्ट्रेलिया सरकार की इस योजना के पक्ष और विपक्ष में भी कई लोग हैं। दरअसल बड़े मीडिया हाउस की खबरों को गूगल अपने प्लेटफार्म पर दिखाता है। इसके लिए गूगल यूजर्स से कोई चार्ज नहीं लेता है और उनको मुफ्त में खबर पढ़ने को मिलती हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है मीडिया हाउस खबरों के लिए मेहनत करते हैं अपने रिसोर्स खर्च करते हैं और उनको अपने प्लेटफॉर्म के जरिए प्रचारित कर गूगल फायदा उठाता है।

टॅग्स :गूगलगूगल क्रोमऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की