लाइव न्यूज़ :

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अलर्ट करेगा Google Map का यह नया फीचर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 19, 2019 11:30 IST

Google ने इस फीचर में सभी यूजर्स के लिए स्पीड लिमिट भी जारी किया है। बता दें कि गूगल ने स्पीड लिमिट और स्पीड कैमरा रिपोर्टिंग फीचर फीचर को 2 साल तक टेस्ट किया है जिसके बाद 40 देशों में इस फीचर को लॉन्च किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देSpeedometer फीचर ऑन होने पर गूगल मैप्स स्क्रीन पर बाईं ओर नीचे ड्राइविंग स्पीड दिखाई देगीइस फीचर को एंड्रॉयड (Android) ऐप पर ही दिया गया हैGoogle ने इस फीचर में सभी यूजर्स के लिए स्पीड लिमिट भी जारी किया है

गूगल ने अपने नेविगेशन ऐप Google Map में एक नए फीचर को शामिल किया है। कंपनी का यह नया फीचर बताएगा कि आप कितनी स्पीड से अपनी गाड़ी चला रहे हैं। ऐसे में अगर आप स्पीड लिमिट को क्रॉस करेंगे तो यह आपको प्रॉमप्ट कर देगा और आपको ओवर स्पीड लिमिट के कारण लग सकने वाले चालान से बचाएगा। इस फीचर को Speedometer (स्पीडोमीटर) का नाम दिया गया है।

गूगल मैप में यह फीचर ऐप के 'सेटिंग मेन्यू' में दिख रहा है जिसे आप मैन्युअली ऑन कर सकते हैं। Google ने इस फीचर में सभी यूजर्स के लिए स्पीड लिमिट भी जारी किया है। बता दें कि गूगल ने स्पीड लिमिट और स्पीड कैमरा रिपोर्टिंग फीचर फीचर को 2 साल तक टेस्ट किया है जिसके बाद 40 देशों में इस फीचर को लॉन्च किया गया।

Speedometer कैसे करता है काम

स्पीडोमीटर फीचर आपको बताएगा कि किसी भी रूट पर कितनी स्पीड लिमिट होनी चाहिए। यह फीचर ड्राइवर को अलर्ट कर देगा कि वो स्पीड लिमिट के अंदर गाड़ी चला रहे हैं। स्पीडोमीटर इसी आधार पर ड्राइवर को तय लिमिट से तेज ड्राइव करने पर अलर्ट कर देगा।

Speedometer फीचर ऑन होने पर गूगल मैप्स स्क्रीन पर बाईं ओर नीचे ड्राइविंग स्पीड दिखाई देगी। बता दें कि फिलहाल इस फीचर को एंड्रॉयड (Android) ऐप पर ही दिया गया है।

वहीं, स्पीड लिमिट से तेज गाड़ी चलाने पर इंडिकेटर का कलर रेड हो जाएगा, जिससे आपको पता चल सके कि आपकी गाड़ी तय लिमिट से फास्ट गाड़ी चलाकर ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं। बता दें कि आपके मोबाइल इंटरनेट स्पीड पर निर्भर करता है इसका रिजल्ट। इंटरनेट स्पीड के हिसाब से ऐप पर रिजल्ट थोड़ा लेट आ सकता है। ऐसे में गाड़ी की स्पीड जानने के लिए कार के स्पीडोमीटर का इस्तेमाल बेहतर होगा।

Speedometer को कैसे करें ऑन ?

एंड्रॉयड डिवाइस पर इस फीचर को ऑन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

1- आपको सबसे पहले गूगल मैप्स (Google Map) ऐप ओपन करना होगा।

2- इसके सेटिंग्स मेन्यू में जाएं और नेविगेशन सेटिंग्स में जाना होगा।

3- यहां आपको 'ड्राइविंग ऑप्शंस' में स्पीडोमीटर को ऑन या ऑफ करने का ऑप्शन मिलेगा।

टॅग्स :गूगल मैपगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की