लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बिहार में एक और पुल उद्घाटन से पहले ही गिर गया, 12 करोड़ की थी लागत, वीडियो वायरल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 18, 2024 16:55 IST

अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बने इस पुल की लागत 12 करोड़ की थी। बताया जा रहा है कि पुल के तीन पिलर अचानक से धंस गए जिससे ये पुल भर-भरा कर गिर गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एक और पुल उद्घाटन से पहले ही गिर गयाअररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बने इस पुल की लागत 12 करोड़ की थीपुल की लंबाई करीब 100 मीटर थी

पटना: बिहार में एक और पुल उद्घाटन से पहले ही नदी में समा गया। अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बने इस पुल की लागत 12 करोड़ की थी। बताया जा रहा है कि पुल के तीन पिलर अचानक से धंस गए जिससे ये पुल भर-भरा कर गिर गया। पुल की लंबाई करीब 100 मीटर थी। पुल के गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

हाल मे पुल के एप्रोच बहाल करने के विभाग की विभाग की ओर कवायद शुरू की गई थी।लेकिन उससे पहले पुल ही ध्वस्त हो गया। ये पहली बार नहीं है जब बिहार में कोई पुल शुरू होने से पहले ही धराशाई हो गया हो। इससे पहले 2023 के जून महीने में 1700 करोड़ की लागत वाला भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहा पुल पानी में समा गया था।

इसके अलावा 22 मार्च 2024 को बिहार के सुपौल में केंद्र सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी भारत माला योजना के तहत कोसी नदी पर बकौर से भेजा घाट पुल का निर्माणाधीन हिस्सा गिर गया था। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत करीब 1200 करोड़ की लागत से सबसे लंबा पुल बनाया जा रहा था जिसे दिसंबर 2024 तक बन जाना था।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 2 साल में 10 पुल गिरे हैं। इनमें  बकौर-भेजा घाट पुल, सुल्तानगंज- अगुवानी गंगा घाट पुल, सारण जिले में एक पुल, बिहटा-सरमेरा फोर लेन मार्ग पुल, दरभंगा में लोहे का पुल, पूर्णिया-कटिहार में निर्माणाधीन पुल, नालंदा जिले में निर्माणाधीन पुल, सहरसा-बख्तियारपुर के बीच बन रहा पुल पटना के फतुहा में 136 साल पुराना सड़क पुल शामिल हैं।  

टॅग्स :बिहारब्रिज हादसानीतीश कुमारअररिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई