लाइव न्यूज़ :

Google प्ले स्टोर में इस पॉपुलर ऐप में आया खतरनाक वायरस, फोन से तुरंत करें डिलीट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 28, 2019 17:50 IST

गूगल प्ले स्टोर में पॉपुलर ऐप CamScanner में खतरनाक मैलवेयर मिला है जो यूजर्स की बैंक डीटेल स्टोर करता है। इस बात का पता साइबर सिक्योरिटी कैसपर्सस्की ने लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसाइबर सिक्योरिटी कैसपर्सस्की (kaspersky) के रिसर्चर्स ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यूजर्स को चेतावनी दी हैफोन बेस्ट PDF क्रिएटर कैमस्कैनर ऐप में मैलेवेयर पाया गया है

गूगल प्ले स्टोर लगातार फेक ऐप्स के लड़ रहा है। आए दिन खबर आ रही है कि Google Play Store से कई फेक ऐप्स डिलिट किए गए हैं। गूगल प्ले स्टोर में ऐसे कई ऐप्स है जो यूजर्स द्वारा करोड़ों बार डाउनलोड किए जा चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर एक ऐसे ऐप में मैलवेयर (Malware) पाया गया है जो यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है।

अगर आप अपने स्मार्टफोन CamScanner ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो अलर्ट हो जाएं। दरअसल साइबर सिक्योरिटी कैसपर्सस्की (kaspersky) के रिसर्चर्स ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यूजर्स को चेतावनी दी है। रिसर्चर्स ने बताया कि फोन बेस्ट PDF क्रिएटर कैमस्कैनर ऐप में मैलेवेयर पाया गया है। ऐप के लेटेस्ट वर्जन में मैलिशल मॉड्यूल Trojan.Dropper.AndroidOS.Necro.n पाया गया है।

camscanner-pic-malware

यह ऐप यूजर्स की परमिशन के बिना डिवाइस में मैलवेयर इंस्टॉल करता है जो कि बैंकिंग डीटेल्स चुराता है। साथ ही ये फेक विज्ञापन करवाने और फेक सब्सक्रिप्शंस के लिए यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजता था।रिसर्चर्स के मुताबिक इस ऐप के नए वर्जन के साथ मिलने वाला मैलिशस मॉड्यूल 'Trojan Dropper'है। यानी कि मैलेवेयर को एक डिलवरी मैकेनिज्म की तरह एक मकसद से डिजाइन किया गया है।

यूजर्स की चुराता है बैंक डीटेल्स

ये मैलेवेयर यूजर्स के स्मार्टफोन में मौजूद बैंक डीटेल को चुराते हैं। साथ ही यूजर्स को फेक विज्ञापन पर क्लिक करवाले जैसे काम करते हैं। ऐप में खामी का पता लगाने वाले Kaspersky टीम के रिसर्चर्स को इससे पहले चीनी स्मार्टफोन के कुछ ऐप्स में Trojan.Dropper.AndroidOS.Necro.n मैलवेयर पहले से इंस्टॉल मिला था।

Google delete CamScanner Android App

ऐप के एक वर्जन में यह मैलवेयर स्पॉट करने और गूगल से इसे रिपोर्ट करने के बाद App को गूगल प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया गया है। रिसर्चर्स ने रिपोर्ट किया है कि कैमस्कैनर ने लेटेस्ट वर्जन में यह मैलवेयर मॉड्यूल हटा दिया है लेकिन अलग-अलग डिवाइसेज पर अलग-अलग वर्जन मिल सकते हैं। साथ ही इनमें से कई में मैलिशयस कोड मौजूद हैं।

ऐसे में यह ऐप किसी भी फोन के लिए खतरा हो सकता है। इससे बचने के लिए इस ऐप को तुरंत फोन से अनइंस्टॉल कर दें। बता दें कि ये ऐप प्ले स्टोर की पॉपुलर ऐप्स में से एक है, जिसे 10 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

टॅग्स :गूगल प्ले स्टोरगूगलमोबाइल ऐपएंड्रॉयड ऐप्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की