लाइव न्यूज़ :

अगर आपने किसी हैक यूजरनेम या पासवर्ड का किया इस्तेमाल तो गूगल क्रोम करेगा अलर्ट, सुंदर पिचाई ने भी किया ट्वीट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 12, 2019 17:21 IST

अगर आप हैक हो चुके पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो गूगल कंपनी ने क्रोम ब्राउजर में एक बिल्ट-इन फीचर को जोड़ा है, जो आपको हैक हो चुके यूजरनेम और पासवर्ड के बारे में जानकारी देगा।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल क्रोम में यूजर्स इस फीचर को सेटिंग में Sync और Google Services में जाकर चेक कर सकते हैंगूगल कंपनी ने क्रोम ब्राउजर में एक बिल्ट-इन फीचर को जोड़ा हैइस फीचर में लगभग 4 बिलियन हैक किए गए पासवर्ड्स का डेटाबेस है

आज के दौर में हम सभी अपने ज्यादातर काम इंटरनेट के जरिए करते हैं। चाहे शॉपिंग करनी हो या किसी को ऑनलाइन पेमेंट। इन सभी कामों को लिए हमें एक पासवर्ड और यूजरनेम की जरूरी पड़ती है। 

इसलिए अगर आप हैक हो चुके पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो गूगल कंपनी ने क्रोम ब्राउजर में एक बिल्ट-इन फीचर को जोड़ा है, जो आपको हैक हो चुके यूजरनेम और पासवर्ड के बारे में जानकारी देगा।

Google Chrome में यूजर्स इस फीचर को सेटिंग में Sync और Google Services में जाकर चेक कर सकते हैं। जिसमें आपको अपने हैक हो चुके पासवर्ड के बारे में जानकारी मिल जाएगी। बता दें कि इसे लॉन्च करने के एक महीने बाद 2 करोड़ से ज्यादा पासवर्ड्स और यूजरनेम को फ्लैग किया था।

गौरतलब है कि इस फीचर में लगभग 4 बिलियन हैक किए गए पासवर्ड्स का डेटाबेस है, जिनके टूल आपके पासवर्ड्स को मैच करने के बाद अलर्ट करेगा।

गूगल कंपनी के सीईओ सुदंर पिचाई भी ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है कि अगर आपका यूजर नेम या पासवर्ड पहले से हैक हुआ है तो आपकी ओर से किसी वेबसाइट पर टाइप करते ही गूगल क्रोम आपको इस बारे में वार्निंग देगा।

पिचाई ने यह भी जानकारी दी कि हम फिशिंग वेबसाइट से बचाव के लिए भी काम कर रहे हैं। जब आप डेस्कटॉप के जरिए किसी हानिकारक साइट पर जाते हैं तो वह आपको हैकिंग के बारे में वार्निंग देगा।

टॅग्स :गूगल क्रोमगूगलसुंदर पिचाई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटWATCH: स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने भारत दौरे के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को सिखाया पुल शॉट

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की