लाइव न्यूज़ :

गूगल ने 2019 में कुल 2.7 अरब ‘बुरे विज्ञापनों’ को किया ब्लॉक, हर मिनट 5000 पर लिया एक्शन

By भाषा | Updated: May 4, 2020 17:07 IST

गूगल के उपाध्यक्ष स्कॉट स्पेंसर के लिखे पोस्ट में कहा गया कि साल 2019 में 2.7 अरब विज्ञापनों को ब्लॉक किया गया और हटाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल ने 2019 में जो बुरे विज्ञापन हटाए, उसका आंकड़ा प्रति मिनट 5,000 से अधिक है।10 लाख से अधिक विज्ञापनदाताओं को नियमों का उल्लंघन करने के लिए निलंबित किया।

नई दिल्ली। गूगल ने सोमवार को कहा कि उसने 2019 में कुल 2.7 अरब ‘बुरे विज्ञापनों’ को ब्लॉक किया और हटाया। यह आंकड़ा प्रति मिनट 5,000 से अधिक है। साथ ही कंपनी ने गुमराह करने वाले विज्ञापनों से उपयोगकर्ताओं को बचाने के प्रयासों के तहत 10 लाख से अधिक विज्ञापनदाताओं को नियमों का उल्लंघन करने के लिए निलंबित किया। कंपनी ने यह भी पाया कि कोविड-19 महामारी के दौरान फेस मास्क जैसे भारी मांग वाले उत्पादों के फर्जी विज्ञापनों में तेज उछाल आया।

गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘‘हमारे प्लेटफार्मों पर विज्ञापनों की सत्यनिष्ठा को बनाए रखने के लिए, जैसा कि हम कोविड-19 महामारी के दौरान कर रहे हैं, हम अपने नियमों का उल्लंघन करने वाले और दुर्भावनापूर्ण तत्वों को रोकने के लिए हर दिन काम करते हैं। हमारे हजारों लोग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।’’

गूगल के उपाध्यक्ष (उत्पाद प्रबंधन विज्ञापन गोपनीयता एवं सुरक्षा) स्कॉट स्पेंसर के लिखे इस पोस्ट में कहा गया कि 2019 में 2.7 अरब विज्ञापनों को ब्लॉक किया गया और हटाया गया। ब्लॉग में कहा गया, ‘‘हमने नियमों के उल्लंघन के लिए लगभग 10 लाख विज्ञापनदाता खातों को भी निलंबित कर दिया है। प्रकाशक की बात करें तो, हमने 12 लाख खातों को खत्म कर दिया और 2.1 करोड़ से अधिक वेब पृष्ठों से विज्ञापनों को हटा दिया।’’

ब्लॉग में कहा गया, ‘‘लोगों को जब भी जानकारी की तलाश होती है, तो वे गूगल पर भरोसा करते हैं, और हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि वे हमारे प्लेटफार्मों पर देखे जाने वाले विज्ञापनों पर भी भरोसा कर सकें। यह प्रतिबद्धता कोविड-19 महामारी जैसे अनिश्चितता के समय में विशेष रूप से मायने रखती है।’’ गूगल ने कहा कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत से ही कंपनी इस संकट का लाभ लेने की कोशिश करने वाले विज्ञापनों से उपयोगकर्ताओं को बचाने के लिए विज्ञापनों की बारीकी से निगरानी कर रही है।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम