लाइव न्यूज़ :

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम (Zoom) दे रहा 25 डॉलर मुआवजा, जानें किसे और कैसे मिलेगी यह रकम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 14:39 IST

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम (Zoom)अपने ऊपर लगे भेदभाव के आरोपों के निपटारे के लिए ग्राहकों के सामने एक स्कीम की पेशकश की।

Open in App
ठळक मुद्देजूम पर आरोप लगा था कि उसने यूजर्स की निजी जानकारियों को थर्ड पार्टी के साथ शेयर किया था।हालांकि कंपनी ने आरोपों को गलत बताया था, लेकिन कहा है कि क्लेम करने वालों के दावे निपटाए जाएंगे।केवल यूएस के ग्राहक ही इसका दावा करके भुगतान पा सकते हैं यानी स्कीम केवल वहीं के लिए है।

भारत: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम (Zoom) अपने ऊपर लगे भेदभाव के आरोपों के निपटारे के लिए ग्राहकों के सामने एक स्कीम की पेशकश की है। कंपनी अपने ग्राहकों को 25 डॉलर मुआवजा देने की बात कही है। दरअसल कंपनी का कहना है कि उसने कथित तौर पर अपने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और गोपनीयता से समझौता किया है। उस पर कई लोगों ने यूजर्स की निजी जानकारियां थर्ड पार्टी के साथ शेयर करने का आरोप भी लगाया था। 

केवल यूएस के ग्राहक ही कर सकते हैं क्लेम

सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टूल में से एक जूम ने हालांकि यूजर्स की निजी जानकारियों को थर्ड पार्टी के साथ शेयर करने के आरोपों को गलत बताया है, लेकिन उसने यह कहा है कि ऐसे क्लेम को निपटाने और निजता (Privacy) की सुरक्षा नीतियों में और सुधार के लिए वह अपने ग्राहकों को 85 मिलियन डॉलर का भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की है। महत्वपूर्ण बात यह है कि केवल यूएस के यूजर्स ही यह क्लेम कर सकते हैं।  

पेड सब्सक्राइबर को मिलेंगे 25 डॉलर

जूम ने साफ किया है कि वह उन यूजर्स को मुआवजा देगा, जिनकी निजी जानकारियों से छेड़छाड़ की गई है। कंपनी यूजर्स को क्लेम सेटलमेंट के तौर पर 25 डॉलर तक का भुगतान करेगी। यह भी साफ तौर पर बताया है कि सभी यूजर्स कंपनी से पैसा नहीं पा सकते हैं। यदि आप जूम मीटिंग ऐप के पेड सब्सक्राइबर हैं और मार्च 2016 और जुलाई 2021 के बीच ऐप के लिए पेमेंट किए हैं, तो आप 25 डॉलर के लिए दावा दायर कर सकते हैं या आपने जितना भुगतान किया है, उसका 15 प्रतिशत प्राप्त कर सकते हैं।

जिन लोगों ने डाउनलोड किया है वे 15 डॉलर पाएंगे

इसके अलावा वे यूजर्स जिन्होंने 30 मार्च, 2016 और 30 जुलाई, 2021 के बीच जूम मीटिंग ऐप को रजिस्टर्ड, उपयोग, ओपन या डाउनलोड किया है, वे भी पा सकते हैं। हालांकि, वे 25 डॉलर के लिए दावा दायर नहीं कर सकते हैं, वे केवल 15 डॉलर प्राप्त कर सकते हैं।

टॅग्स :टेक्नोजूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की