लाइव न्यूज़ :

Flipkart के Mobiles Bonanza Sale में स्मार्टफोन्स पर मिल रहा बंपर छूट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 19, 2018 15:36 IST

Flipkart Mobiles Bonanza Sale Updates:के दौरान यूजर्स फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। वहीं, सेल में कुछ बैंक कार्ड पर भी शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ग्राहकों को कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन की सुविधा दी जा रही है जो कि सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसिर्फ 99 रुपये में मिलेगी ग्राहकों को कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन की सुविधा19 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी Flipkart Mobiles Bonanza Sale सेल में कुछ बैंक कार्ड पर भी शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं

नई दिल्ली, 19 नवंबर:फ्लिपकार्ट की सेल मोबाइल्स बोनांज़ा सेल की शुरूआत आज से हो चुकी है। यह सेल 19 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी। चार दिन तक चलने वाले इस सेल में ग्राहकों को कम कीमत में बेहतरीन स्मार्टफोन डील दिए जाएंगे। इससे पहले Flipkart ने दिवाली पर यूजर्स के लिए सेल का आयोजन किया था। एक बार फिर से कंपनी ग्राहको लुभाने के लिए धमाकेदार सेल लेकर आई है।

सेल के दौरान यूजर्स फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। वहीं, सेल में कुछ बैंक कार्ड पर भी शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ग्राहकों को कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन की सुविधा दी जा रही है जो कि सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी। यह ऑफर सैमसंग, आसुस, रियलमी, ओप्पो और दूसरे चुनिंदा ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स के लिए ही है। हम आपको बता रहे हैं Flipkart Mobiles Bonanza Sale में स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Xiaomi Redmi Note 5 proकीमत- 13,999 रुपये

शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन्स में से एक रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत में कंपनी ने हाल ही में 1,000 रुपये की कटौती की है। सेल के दौरान यह स्मार्टफोन 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

Honor 9Nकीमत- 9,999 रुपये 

ऑनर 9एन स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है।

Asus zenfone Max Pro M1कीमत - 9,999 रुपये

फ्लिपकार्ट की मोबाइल बोनांज़ा सेल में आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। जबकि 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

Poco F1कीमत - 20,999 रुपये

चीनी कंपनी शाओमी के सब ब्रैंड पोको के पहले स्मार्टफोन Xiaomi Poco F1 को 20,999 रुपये के साथ ही लिस्ट किया गया है यानी कि फोन पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। हालांकि कंपनी फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 रुपये की छूट दी जाएगी। Xiaomi Redmi Note 5 Pro को बिना किसी डिस्काउंट के 13,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Samsung Galaxy On6कीमत - 9,999 रुपये

सेल में साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा जबकि फोन की असली कीमत 11,990 रुपये है। ऐसा पहली बार है जब Samsung Galaxy On6 को सबसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है।

Honor 7Aकीमत - 7,999 रुपये 

ऑनर की ओर से हाल ही में लॉन्च हुए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ऑनर 7ए को इस सेल में 8,999 रुपये की बजाय 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। 

Google Pixel 2XLकीमत - 40,999 रुपये

गूगल का पिछले साल आया यह फ्लैगशिप फोन फ्लिपकार्ट पर सबसे कम कीमत में मिल रहा है। पिक्सल 2 एक्सएल 40,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 

Vivo X21कीमत - 31,990 रुपये 

वीवो एक्स21 स्मार्टफोन पर फ्लैट 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन को 31,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Nokia 8 Siroccoकीमत - 36,999 रुपये

नोकिया 8 सिरक्को की कीमत में हाल ही में 13,000 रुपये की कटौती की गई है। Nokia 8 Sirocco को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब कीमत में कटौती के बाद यह हैंडसेट 36,999 रुपये में बेचा जाएगा।

टॅग्स :फ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेलशाओमीशाओमी पोकोअसुससैमसंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल