लाइव न्यूज़ :

गूगल और एपल ने अपने ऐप स्टोर से हटाया फोर्टनाइट गेम, यहां से बिगड़ी बात

By रजनीश | Updated: August 14, 2020 17:16 IST

फोर्टनाइट गेम को इसी साल अप्रैल में एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किया था, जबकि आईओएस पर यह पहले से उपलब्ध था। दुनियाभर में इस गेम के 25 करोड़ यूजर्स हैं और इस गेम में एक साथ 100 प्लेयर्स खेल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप जब भी गूगल प्ले स्टोर या एपल के ऐप स्टोर से कोई गेम खरीदते हैं तो गूगल और एपल को उसका 30 फीसदी कमीशन मिलता है। फोर्टनाइट ने इन दोनों को बायपास करते हुए यूजर्स से सीधे तौर पर पेमेंट लेना शुरू कर दिया था। इसी वजह से गूगल और एपल ने एप को स्टोर से हटाया है।

मोबाइल गेम तो कई हैं लेकिन कुछ गेम ऐसे हैं जो बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं। उसी तरह पबजी के बाद सबसे ज्यादा लोकप्रिय मोबाइल गेम फोर्टनाइट है। अब इस गेम को गूगल और एपल ने अपने ऐप स्टोर से हटा दिया है। इसके पीछे पूरा मामला कमाई को लेकर है। 

दरअसल अमेरिकी गेमिंग कंपनी इपिक गेम्स ने अपने एक्शन गेम फोर्टनाइट के लिए यूजर्स से डायरेक्ट पेमेंट लेना शुरू कर दिया था और ये नियम गूगल के गाइड लाइन के खिलाफ है। जिसके बाद गूगल और एपल ने इस गेम को अपने-अपने स्टोर से हटा दिया है।

दरअसल आप जब भी गूगल प्ले स्टोर या एपल के ऐप स्टोर से कोई गेम खरीदते हैं तो गूगल और एपल को उसका 30 फीसदी कमीशन मिलता है। लेकिन फोर्टनाइट ने इन दोनों को बायपास करते हुए यूजर्स से सीधे तौर पर पेमेंट लेना शुरू कर दिया था। इसी वजह से गूगल और एपल ने एप को स्टोर से हटाया है। 

बात करें गेम की तो इसे अभी भी कंपनी की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। एपिक गेम्स का कहना है कि वह आईओएस और एंड्रॉयड के लिए पेमेंट प्लान पेश कर रही है और नए अपडेट में पेमेंट के लिए एक ही विकल्प दिया गया है जो कि एंड्रॉयड, आईओएस और मैक सभी पर लागू होता है। 

गूगल का कहना है कि प्ले-स्टोर पर ऐप को लाने के लिए कंपनी से बातचीत चल रही है। फोर्टनाइट गेम को इसी साल अप्रैल में एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किया था, जबकि आईओएस पर यह पहले से उपलब्ध था। दुनियाभर में इस गेम के 25 करोड़ यूजर्स हैं और इस गेम में एक साथ 100 प्लेयर्स खेल सकते हैं।

टॅग्स :गूगलएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल