लाइव न्यूज़ :

55,000 रुपये वाला LG का फ्लैगशिप स्मार्टफोन मिल रहा है 10,990 रुपये में, ड्यूल कैमरा से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 20, 2018 17:22 IST

LG G6 flagship smartphone: LG स्मार्टफोन पर सीधे तौर पर 22,010 रुपये की छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 फरवरी। साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी LG के फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G6 को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह एक बेहतर मौका है। कंपनी के इस बेहतरीन फोन की कीमत में भारी छूट दी जा रही है। स्मार्टफोन की कीमत लॉन्चिंग के समय 55,000 रुपये रखी गई थी। जबकि अब इस स्मार्टफोन को सिर्फ 32,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी कि इस स्मार्टफोन पर सीधे तौर पर 22,010 रुपये की छूट मिल रही है।

LG G6 का क्या है ऑफर

आपको बता दें कि एलजी 6 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर इस ऑफर के साथ उपलब्ध है। फोन पर 22,010 रुपये फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर 22,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। डिस्काउंट और एक्सचेंज के बाद इस स्मार्टफोन को 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Nokia 2 और Nokia 3 स्मार्टफोन की कीमत हुई और कम, Airtel दे रहा इतने रुपये का कैशबैक

इसके अतिरिक्त फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीद सकते है। सिर्फ इतना ही नहीं, एक्सिस बैंक यूजर अगर इस स्मार्टफोन को क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो उन्हें अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

LG G6 के फीचर्स

फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें में 5.7 इंच की क्वॉड एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2880×1440 पिक्सल है। एलजी जी6 में रियर में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें दोनों कैमरे 13 मेगापिक्सल के हैं। इसमें पहला कैमरा 125 डिग्री वाइड एंगल का है और दूसरा नॉर्मल है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का 100 डिग्री वाइड एंगल वाला है। फोन में 3300mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी है और यह फोन में 4 जीबी रैम/64जीबी के वेरियंट में मिल रहा है। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है।

इसे भी पढ़ें: Google के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 10,000 रुपये तक का कैशबैक

फोन आइस प्लैटिनम, मायस्टिक व्हाइट और एस्ट्रो ब्लैक रंग के वेरियंट में मिल रहा है। एलजी जी 6 पूरी तरह से वाटरप्रुफ है, जो 5 फीट गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। यह फोन 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो सकता है। फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

टॅग्स :एलजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल, विनय सक्सेना की जगह तरनजीत सिंह संधू संभालेंगे कमान; 9 राज्यों में फेरबदल

भारतLadakh LG Kavinder Gupta resigns: लद्दाख के उप राज्‍यपाल कविंदर गुप्ता ने दिया इस्तीफा

कारोबारUpcoming IPO: टाटा कैपिटल और LG इलेक्ट्रॉनिक्स ला रहे 27000 करोड़ से ज्यादा का IPO, निवेश का बेहतर मौका

भारतDelhi Election Results 2025: आतिशी ने दिल्ली CM पद से दिया इस्तीफा, LG को सौंपा त्यागपत्र

भारतDelhi: आतिशी को नहीं, बल्कि LG ने 15 अगस्त को ध्वजारोहण के लिए AAP के कैलाश गहलोत को चुना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की