लाइव न्यूज़ :

Flipkart पर Honor के फोन्स मिल रहे हैं सस्ते में, 45 प्रतिशत तक की छूट में खरीदने का मौका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 22, 2019 16:00 IST

Mobiles Bonanza Sale के दौरान ऑनर के फोन्स पर 6,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको एकस्ट्रा 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इतना ही नहीं इस सेल के में आप एक्सचेंज ऑफर के तहत भी ऑनर का स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

Open in App

ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए हमेशा कोई न कोई सेल आयोजित करती है। Flipkart एक बार फिर से Mobiles Bonanza Sale लेकर आई है। सेल में एप्पल, सैमसंग, ऑनर के अलावा कई और कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही फोन पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल बोनांजा सेल में ऑनर के स्मार्टफोन पर 45 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। यह सेल 23 जनवरी तक चलेगी।

सेल के दौरान ऑनर के फोन्स पर 6,000 रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको एकस्ट्रा 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इतना ही नहीं इस सेल के में आप एक्सचेंज ऑफर के तहत भी ऑनर का स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। फिलहाल हम आपको यहां बता रहे हैं कि कौन से ऑनर स्मार्टफोन पर क्या डिस्काउंट और ऑफर दिया जा रहा है ताकि आपको बेस्ट डील चुनने में आसानी हो।

Honor 10 Liteकीमत- 13,999 रुपये

Honor 10 Lite

सेल के दौरान 16,999 रुपये की कीमत में आने वाले ऑनर 10 लाइट के 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी पर 1,399 रुपये की एकस्ट्रा छूट मिलेगी।

Honor 9 Liteकीमत- 8,499 से शुरू

Honor 9 Lite

मोबाइल बोनांजा सेल में ऑनर 9 लाइट पर 6,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते है। सेल के दौरान फोन का 3जीबी रैम वाला वेरियंट 8,499 रुपये और 4जीबी रैम वाला वेरियंट 10,999 रुपये में उपलब्ध है। ऐक्सिस बैंक कार्ड से ऑनर 9 लाइट खरीदने पर ग्राहकों को अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

Honor 9Nकीमत- 8,499 रुपये से शुरू

Honor 9N

ऑनर के 9एन के 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,500 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। छूट के बाद फोन की कीमत 8,499 रुपये और 10,499 रुपये होगी। वहीं, एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदने पर फोन पर अतिरिक्त छूट मिलेगी।

Honor 7Aकीमत- 7,999 रुपये

सेल के दौरान इस फोन को 3,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। छूट के बाद इसकी कीमत 7,999 रुपये हो गई है। ऐक्सिस बैंक कार्ड से इसे लेने पर 799 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

Honor 7Sकीमत- 5,999 रुपये

ऑनर 7एस के 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन को 3,000 रुपये की छूट के साथ खरीदने का मौका है। इसके साथ ही ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदने पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टस्मार्टफोनमोबाइलफोनहॉनरसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की