लाइव न्यूज़ :

Flipkart Honor Days Sale: ऑनर स्मार्टफोन पर मिल रही 40 प्रतिशत तक की बंपर छूट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 4, 2019 14:02 IST

Honor Days Sale में स्मार्टफोन ऑफर्स में नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन, स्पेशल डिस्काउंट प्राइस, एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट और 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट शामिल है। हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऑनर स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जिन पर बेहतरीन डिस्काउंट मिल रहा है।

Open in App

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Honor Days Sale का आयोजन किया गया है। यह सेल 3 जनवरी से 5 जनवरी तक चलेगी। सेल के दौरान ऑनर स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके पास सही मौका है। सेल में डिस्काउंट के अलावा कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स भी शामिल है। स्मार्टफोन ऑफर्स में नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन, स्पेशल डिस्काउंट प्राइस, एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट और 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट शामिल है।

हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऑनर स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं जिन पर बेहतरीन डिस्काउंट मिल रहा है।

Honor 10

कंपनी के खास स्मार्टफोन ऑनर 10 को भी इस सेल में छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस दमदार स्मार्टफोन पर 8 प्रतिशत की छूट सेल मिल रही है। 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा वाले इस फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

Honor 9 Lite

Honor 9 Lite के 3 जीबी और 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट पर 28 प्रतिशत की छूट मिल रही है। फोन में फ्रंट और रियर दोनों में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5.6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है। फोन के रियर (पीछे) में 13 और 2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। वहीं, इसके फ्रंट में भी 13 और 2 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। फोन में 3,000 mAh की बैटरी है।

Honor 9N

ऑनर 9एन पर भी 28 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस फोन के भी 3 और 4 जीबी रैम वेरियंट ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसेसर पावर्ड हैं। स्मार्टफोन में 128 जीबी का स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन के रियर में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, बैक में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Honor 9i

अगर आप यह स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका है। फोन पर 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं।

Honor 7A

ऑनर 7ए पर 27 प्रतिशत की छूट मिलेगी। क्वॉलकाम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर वाला यह फोन 2 और 3 जीबी वेरिएंट में उपलब्ध हैं। यह फोन 32 जीबी स्टोरेज के साथ आ रहा है। इसके स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Honor 7C

कंपनी के एक और बजट स्मार्टफोन को सेल के दौरान छूट के साथ खरीदा जा सकता है। 6 इंच के बड़े स्क्रीन वाले इस फोन पर 23 प्रतिशत की छूट मिलेगी। फोन के दो वेरिएंट मिलते हैं, जिनमें 3 और 4 जीबी की रैम, 32 और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ दी गई है।

Honor 7S

कंपनी के बजट स्मार्टफोन Honor 7S पर 33 प्रतिशत की छूट मिलेगी। फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इस फोन में 3020 mAh की बैटरी दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसके स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

टॅग्स :फ्लिपकार्टहॉनरस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल