लाइव न्यूज़ :

Flipkart Big Diwali Sale शुरू, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 17,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 1, 2018 11:24 IST

Flipkart Big Diwali Sale 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगी। अगर आप भी इस त्यौहार में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके पास बेहतर मौका है। हम आपको बता रहे हैं फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले टॉप डील्स के बारे में ।

Open in App

नई दिल्ली, 1 नवंबर: दिवाली फेस्टिव को ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट एक बार फिर से बंपर सेल का आयोजन किया है। फ्लिपकार्ट की  Big Diwali Sale में यूजर्स को स्मार्टफोन्स पर कई आकर्षक ऑफर और छूट मिल रही है। Flipkart Big Diwali Sale 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगी। अगर आप भी इस त्यौहार में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके पास बेहतर मौका है। हम आपको बता रहे हैं फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले टॉप डील्स के बारे में।

Oppo F9

फ्लिपकार्ट सेल में डिस्काउंट के बाद ओप्पो एफ9 की कीमत 18,990 रुपये हो गई है। आप चाहें तो अपने पुराने फोन के बदले इस नए स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत Oppo F9 स्मार्टफोन पर 17,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को आप न्यूनतम 2,110 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। वहीं मास्टर कार्ड से पहली बार पेमेंट करने पर आपको 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 

Xiaomi redmi note 5 pro

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट को फ्लिपकार्ट सेल में आप 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आप चाहें तो अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कर redmi note 5 pro पर 11,700 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए Axis बैंक से साझेदारी की है तो अगर आप क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो आपको 5 % की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इसके अलावा अगर आप इस फोन को मास्टर कार्ड के जरिए खरीद रहे हैं तो पहली बार पेमेंट करने पर आपको 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।

Vivo V9 Pro

Flipkart Big Diwali Sale के दौरान वीवो वी 9 प्रो पर 2,000 रुपये की मिल रही है। छूट के बाद इस फोन को 15,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। आप चाहें तो इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। नो कॉस्ट ईएमआई पर फोन को लेने के लिए यूजर्स को हर महीने 2,665 रुपये चुकाने होंगे। इसके साथ ही ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से इसकी खरीददारी करने पर आपको 5 प्रतिशत का एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा। 

Realme 2

इस फोन को फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। डिस्प्ले नॉच, ड्यूल रियर कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आने वाले स्मार्टफोन को आप नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। वहीं, मास्टर कार्ड से पहली बार पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही अगर आप Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से इसे लेते हैं तो आपको 5 प्रतिशत की एक्स्ट्रा छूट दी जाएगी।

Vivo V11

वीवो के टॉप सेलिंग स्मार्टफोन मे शामिल वीवो वी 11 को भी फ्लिपकार्ट सेल में शामिल किया गया है। सेल में Vivo V11 के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 20,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही यूजर्स को वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी सुविधा दी जाएगी जो इस कीमत पर ही मिलेगी। वहीं, यूजर्स इसे 875 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं जिसके लिए उन्हें 25 प्रतिशत की डाउन पेमेंट करनी होगी।

Asus Zenfone 5z

आसुस जेनफोन 5जेड के 6 जीबी रैम वेरिएंट को सेल में डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप इसे एक्सचेंज ऑफर में लेते हैं तो आपको 16,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। इस फोन की की नो कॉस्ट ईएमआई 5,000 रुपये से शुरू है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेलओप्पोरियलमीवीवोशाओमीऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की