लाइव न्यूज़ :

Flipkart ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड, अब हर शॉपिंग पर मिलेगा 5 पर्सेंट तक का अनलिमिटेड कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 13, 2019 13:02 IST

फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए इस कार्ड पर ढेरों कैशबैक ऑफर देगी। जैसे कि Flipkart और मिंत्रा पर खरीदारी करने पर 5 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देFlipkart क्रेडिट कार्ड के लिए सालाना 500 रुपये की फीस देनी होगीइस कार्ड से 2 लाख रुपये तक की शॉपिंग की जा सकेगीFlipkart और मिंत्रा पर खरीदारी करने पर 5 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा

देश की जानी मानी ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने एक्सिस बैंक और मास्टरकार्ड के साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर दिया है। लोग इस क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी शॉपिंग कर सकेंगे। साथ ही ग्राहकों को इस कार्ड से खरीदारी करने पर कई सारे डिस्काउंट ऑफर मिलेंगे। कार्ड के लिए सालाना 500 रुपये की फीस देनी होगी। वहीं, आप इस कार्ड से 2 लाख रुपये तक की शॉपिंग कर सकते हैं।

5 पर्सेंट का मिलेगा कैशबैक

फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए इस कार्ड पर ढेरों कैशबैक ऑफर देगी। जैसे कि Flipkart और मिंत्रा पर खरीदारी करने पर 5 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा जबकि इसके कुछ पार्टनर्स के साथ खरीददारी करने पर 4 फीसदी का कैशबैक है। वहीं, किसी भी तरह के खर्च पर यूजर्स को सीधा 1.5 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि कैशबैक पर किसी भी तरह का मैक्सिमम लिमिट तय नहीं है।

Flipkart and Axis Bank Credit Card

इन जगहों पर भी मिलेगा भारी डिस्काउंट

* Flipkart के अनुसार, नए फ्लिपकार्ट-एक्सिसस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और टूगुड से खरीदारी करने पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।

* इसके अलावा मेक माय ट्रिप, गोआईबीआईबीओ, उबर, पीवीआर, क्यूरफिट और अर्बनक्लेप से खरीदारी करने पर 4% का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा।

* फ्लिपकार्ट-एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को वेलकम ऑफर के तहत 4000 रेस्त्रां, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस और 500 रुपए प्रति माह का पेट्रोल भरवाने पर 20% का डिस्काउंट मिलेगा। कार्ड की सालाना फीस 500 रुपए है, जिसमें ग्राहक दो लाख तक की खरीदारी कर सकता है।

Flipkart and Axis Bank Credit Card

अमेजन भी लॉन्च कर चुका है को-ब्रांडेड कार्ड

बता दें कि फ्लिपकार्ट पहली ऐसी ई-कॉमर्स कंपनी नहीं है जो इस तरह की क्रेडिट कार्ड सुविधा देती है। इससे पहले एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर स्नैपडील, एसबीआई के साथ आईआरसीटीसी और आईसीसीआई बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड सुविधा भारत में मुहैया करा रहे हैं। ओला और पेटीएम भी ऐसे ही क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की तैयारी में है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टक्रेडिट कार्डशॉपिंगअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: दिल्ली के इन 5 बाजारों में मिलेगा नवरात्रि का हर सामान, यहाँ मिलती है सबसे सस्ती और सुंदर माता की चुनरी

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की