लाइव न्यूज़ :

त्योहारों की पहली सेलः Amazon ने बेचे 750 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन, Flipkart की बिक्री दोगुनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 05:55 IST

दोनों कंपनियों ने कुल बिक्री की जानकारी नहीं दी। त्योहारी बिक्री चार अक्टूबर तक चलेगी। ऐसे कयास लगाये जा रहे थे मांग में नरमी चल रही है। हालांकि दोनों कंपनियां शानदार बिक्री को लेकर सकारात्मक हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस त्योहारी बिक्री में ई-वाणिज्य कंपनियां पांच अरब डॉलर तक की बिक्री कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस त्योहारी बिक्री में ई-वाणिज्य कंपनियां पांच अरब डॉलर तक की बिक्री कर सकती हैं।ऑनलाइन खुदरा कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट ने जारी त्योहारी बिक्री में स्मार्टफोन की जबरदस्त बिक्री कर रही हैं।

ऑनलाइन खुदरा कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट ने जारी त्योहारी बिक्री में स्मार्टफोन की जबरदस्त बिक्री कर रही हैं। अमेजन का दावा है कि उसने शनिवार को बिक्री शुरू होने के महज 36 घंटे के भीतर 750 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन बेच डाले हैं।

इसी तरह फ्लिपकार्ट का कहना है कि इस साल बिक्री के पहले दिन पिछले साल की तुलना में दो गुना स्मार्टफोन बिके हैं। हालांकि दोनों कंपनियों ने कुल बिक्री की जानकारी नहीं दी। त्योहारी बिक्री चार अक्टूबर तक चलेगी। ऐसे कयास लगाये जा रहे थे मांग में नरमी चल रही है।

हालांकि दोनों कंपनियां शानदार बिक्री को लेकर सकारात्मक हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस त्योहारी बिक्री में ई-वाणिज्य कंपनियां पांच अरब डॉलर तक की बिक्री कर सकती हैं।

Amazon Great Indian Festival sale: अमेजन पर गैजेट्स पर छूट

वन प्लस 7T सेलफोन को लेकर पिछले कई दिनों से बात हो रही थी। अब यह ग्राहकों के लिए मौजूद है। इसे आप अमेजन से 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही वन प्लस कंपनी के ई-स्टोर पर भी यह उपलब्ध है। यह फोन वन प्लस 7 का अप्रेडेड वर्जन है। वन प्लस-7 पिछले साल लॉन्च हुआ था। इसके अलावा Amazon Great Indian Festival की बात करें तो वन प्लस 7 आप 29,999, वन प्लस 7 प्रो 44,999 में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को 42,999 रुपये में आप यहां से खरीद सकते हैं। इन सभी के अलावा कई और गैजेट्स पर भारी छूट है। मसलन, 14 दिन की बैटरी बैकअप के साथ आने वाले ऑनर बैंड 4 रनिंग को आप ऐमजॉन सेल में 1,200 रुपये की छूट के बाद 799 रुपये में खरीद सकते हैं। शाओमी Mi 3 स्मार्ट फिटनेस बैंड सेल में ऐमजॉन पर यह 2,350 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। डिस्काउंट के बाद अभी इसकी कीमत 649 रुपये है।

Flipkart Big Billion Days 2019 Sale: यहां भी बंपर छूट

इस सेल में कपड़ों से लेकर लेटेस्ट मॉडल के मोबाइल फोन, गैजेट्स आदि पर शानदार ऑफर्स मौजूद हैं। बिग बिलियन डेज के पहले होम एप्लायंसेज, स्मार्ट डिवाइस, टीवी और अन्य सामानों पर भी बड़ी छूट मिल रही है। वहीं, 30 सितंबर से मोबाइल फोन, टैबलेट, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर ऑफर्स मिलेंगे। बफ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए यह सेल 29 सितंबर को रात 8 बजे शुरू हो जाएगी।

टॅग्स :अमेजनफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की