लाइव न्यूज़ :

iPhone 11 के मल्टी कैमरे शूटिंग के लिए  Filmic ने लॉन्च  किया ऐप्लिकेशन, जानें इस ऐप की खास बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 12:48 IST

फिल्मिक  कंपनी द्वारा लॉन्च इस ऐप की मदद से आईफोन यूजर्स एक साथ स्क्रीन पर कई वीडियो बना सकेंगे। कंपनी का यह ऐप 1080 पिक्सल की पिक्चर क्वालिटी देगा। 

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मिक कंपनी द्वारा लॉन्च इस ऐप की मदद से आईफोन यूजर्स एक साथ स्क्रीन पर कई वीडियो बना सकेंगे।फिल्मिक ने मंगलवार(28 जनवरी) को डबल टेक ऐप्लिकेशन लॉन्च की है।

अमेरिका की आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल(Apple) अपने प्रॉडक्ट के डिजाइन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। एप्पल ने कुछ महीने पहले आईफोन 11 लॉन्च किया था। एप्पल कंपनी ने इस फोन में दमदार तीन कैमरों का सेपटप दिया था, लेकिन ये सभी कैमरे एक साथ वीडियो और पिक्चर्स खींचने में पूरी तरह सक्षम नहीं हैं। इसी को देखते हुए फिल्मिक ने मंगलवार(28 जनवरी) को डबल टेक ऐप्लिकेशन लॉन्च किया है। इसके जरिए आईफोन 11 यूजर्स एक साथ कई पिक्चर्स खींचने का आनंद ले सकते हैं। 

फिल्मिक कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए ऐप की मदद से आईफोन यूजर्स एक साथ स्क्रीन पर कई वीडियो बना सकेंगे। हालांकि इससे पहले कहा जा रहा था कि एप्पल (Apple)  ने आईफोन 11 सीरीज के फोन में अब तक का सबसे पावरफुल कैमरा दिया है।

कंपनी ने इस ऐप को अपने एप्पल ऐप स्टोर पर फ्री लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए आईफोन 11 फोन के तीनों कैमरे से एक साथ फोटो खींचा जा सकेगा। कंपनी  का यह ऐप 1080 पिक्सल की पिक्चर क्वालिटी देगा। 

साथ ही इस ऐप का इस्तेमाल आईफोन 11 प्रो, आईफोन एक्सएस और  एक्सएस मैक्स के यूजर भी कर सकेंगे। इसके अलावा आईफोन 11 पुराना मॉडल पर  भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

टॅग्स :आइफोनआईफोन ११
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

ज़रा हटकेVIRAL: आईफोन 17 खरीदने के लिए जमकर हुई मारपीट, चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

ज़रा हटकेदे लात और थप्पड़ की बारिश, iPhone 17 की बिक्री शुरू होते ही मुंबई Apple स्टोर पर मारपीट, देखिए वीडियो

कारोबारApple iPhone 17 series: आईफोन-17 लॉन्च, अमेरिका, दुबई, वियतनाम की तुलना में भारत में क्या है कीमत?, जानें सभी डिटेल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की