लाइव न्यूज़ :

Instagram इस्तेमाल करना अब और भी होगा आसान, कम डेटा में डाउनलोड होगा लाइट वर्जन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 28, 2018 17:48 IST

Facebpook की स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम का लाइट वर्जन काफी कम एमबी का है। इसे डाउनलोड कर आप अपने स्मार्टफोन के स्टोरेज को बचा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देGoogle Play Store में Instagram का लाइट वर्जन देखा गया हैयह ऐप 5 MB से भी कम का है

नई दिल्ली, 28 जून: पॉपुलर फोटो शेयरिंग ऐप Instagram को अब इस्तेमाल करना और भी आसान होगा। कंपनी ने अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए ऐप का लाइट वर्जन लॉन्च किया है। दरअसल, इंस्टाग्राम के बिना किसी आधिकारिक घोषणा के ही Google Play Store में ऐप का लाइट वर्जन देखा गया है।

Facebpook की स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम का लाइट वर्जन काफी कम एमबी का है। इसे डाउनलोड कर आप अपने स्मार्टफोन के स्टोरेज को बचा सकते हैं। यह ऐप 5 MB से भी कम का है। ऐप के इस लाइट वर्जन में यूजर्स फीड और स्टोरी में पोस्ट फोटो को फिल्टर कर सकते हैं। हालांकि लाइट वर्जन में कुछ फीचर्स शामिल नहीं किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Instagram के इन ट्रिक्स को यूज कर आप भी बन सकते हैं स्टार, फोटोज पर मिलेंगे खूब लाइक

इंस्टाग्राम का यह ऐप उन यूजर के लिए काफी फायदेमंद होगा जिनका नेटवर्क स्लो काम करता है। साथ ही उनके लिए जो यूजर अभी भी कम स्टोरेज वाले पुराने स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए यूजर को ज्यादा डेटा भी खर्च नहीं करना होगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर को न तो कोई फोटो और न ही कोई ऐप डिलीट करना होगा।

इसे भी पढ़ें: इंस्टाग्राम के इन 5 फीचर्स के बारे में शायद ही जानते होंगे आप

हालांकि, कंपनी से इंस्टाग्राम के लाइट वर्जन के बारे में पूछे जाने पर कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि Instagram के लाइट ऐप की टेस्टिंग मैक्सिको में शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कम स्पेस में यह ऐप लोगों के मोबाइल में डाउनलोड हो जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ऐप को दूसरे देशों में भी टेस्टिंग के लिए पेश किया जाएगा।

टॅग्स :इंस्टाग्रामफेसबुकऐपगूगल प्ले स्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की