लाइव न्यूज़ :

फेसबुक, इंस्टाग्राम दुनिया भर में डाउन, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #InstagramDown #FacebookDown

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 28, 2019 22:16 IST

FACEBOOK, INSTAGRAM, DOWN: गुरुवार रात को लोकप्रिय सोशल मीडिया सेवाएं फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन दुनिया भर में डाउन हो गए

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार रात दुनिया भर में डाउन हुए फेसबुक और इंस्टाग्रामकई यूजर्स ने की इन ऐप्स को ऐक्सेस न कर पाने की सलाह

दुनिया भर के कई यूजर्स ने गुरुवार रात लोकप्रिय सोशल मीडिया सेवाओं फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत की। कई यूजर्स ने शिकायत की वे इन दोनों से किसी को भी ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। 

कई यूजर्स ने फेसबुक, इंस्टाग्राम के साथ ही फेसबुक मैसेंजर ऐप्स के भी क्रैश होने की शिकायत की।

हालांकि ये समस्या सभी यूजर्स के साथ नहीं थी और कई यूजर्स इन ऐप्स को ऐक्सेस कर पा रहे थे।

गुरुवार रात #InstagramDown #FacebookDown हैशटैग टॉप पर ट्रेंड करने लगे और यूजर्स ने इन दोनों लोकप्रिय ऐप्स को ऐक्सेस न कर पाने की शिकायत की। 

इंस्टाग्राम ने कहा, 'जल्द ठीक कर समस्या लेंगे'

इंस्टाग्राम ने ट्विटर पर जारी बयान में अपनी सेवाओं के डाउन होने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इसको जल्ज से जल्द ठीक करने  की कोशिश कर रहा है।

इंस्टाग्राम ने अपने बयान में कहा, 'हम इस बात से वाकिफ हैं कि कुछ लोगों को फेसबुक परिवार के ऐप्स को प्रयोग करने में परेशानी हो रही है, जिसमें इंस्टाग्राम भी शामिल है। हम जितना जल्दी हो चीजों को सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं।'

शाम 7.30 बजे से शुरू हुई समस्या

downdetector.in के मुताबिक, इंस्टाग्राम और फेसबुक के कई यूजर्स को उन्हें प्रयोग करने में परेशानी हो रही है। ये समस्या गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू हुई।

जहां कई यूजर्स फेसबुक की न्यूज फीड को लोड नहीं होने की शिकायत की तो वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि वे फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं।

फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने की समस्या से ज्यादातर यूरोपियन देशे और दक्षिण अमेरिकी देश प्रभावित रहे, हालांकि भारत में कई यूजर्स इस समस्या से प्रभावित हुए।

टॅग्स :फेसबुकइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की