लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने की घोषणा, जुलाई 2021 तक घर से काम करेंगे कर्मचारी, घर में ऑफिस के लिए 1000 डॉलर भी देगी कंपनी

By विनीत कुमार | Updated: August 7, 2020 09:43 IST

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने घोषणा की है कि उसके कर्मचारी कोरोना संकट के बीच जुलाई-2021 तक घर से काम कर सकते हैं। इससे पहले गूगल और ट्विटर भी कुछ ऐसी ही घोषणाएं कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने जुलाई-2021 तक कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दीफेसबुक साथ ही कर्मचारियों को घर में ऑफिस के लिए जरूरी चीजें जुटाने के लिए 1000 डॉलर भी देगा

फेसबुक ने फिलहाल जारी कोरोना संकट के बीच अपने कर्मचारियों को जुलाई-2021 तक घर से काम करने की मंजूरी दे दी है। साथ ही कंपनी की ओर से 1000 डॉलर भी घर पर ऑफिस के लिए जरूरी चीजों के लिए दी जाएंगी। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। फेसबुक के अलावा हाल में कुछ और बड़ी टेक कंपनियों ने कुछ ऐसे ही फैसले लिए हैं।

फेसबुक की ओर से कहा गया, 'सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय पर और हमारे बीच इस मुद्दे पर हुए आंतरिक चर्चा के बाद हम अपने कर्मचारियों को जून-2021 तक घर से काम करने की छूट देने जा रहे हैं। इसके अलावा हम अपने कर्मचारियों को घर पर ऑफिस के लिए 1000 डॉलर भी देंगे।'

फेसबुक ने ये भी कहा है कि कंपनी अपने उन ऑफिस को चरणबद्द तरीके से खोलने का प्रयास करेगी जहां सरकार की गाइजलाइन इसकी इजाजत देगी। हालांकि, कंपनी ने ये भी साफ किया कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में कोरोना के अत्यधिक मामलों के कारण साल के आखिर तक उसके कार्यालयों को खोलना नामुमकिन है।

जुलाई के आखिर में गूगल ने भी ये घोषणा की थी कि जिन कर्मचारियों को ऑफिस आने की बहुत जरूरत नहीं है, वे घर से जून 2021 तक काम कर सकते हैं। इससे पहले गूगल ने इस पूरे साल कार्यालयों को बंद रखने की योजना की घोषणा की थी जिसे अब और छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। पिचाई ने ईमेल के जरिए अपने कर्मचारियों को जानकारी दी, ‘मैं जानता हूं कि इस बढ़ाई गई अवधि पर कर्मियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया होगी और मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं और आप खुद का ध्यान रखें।’ 

वहीं, ट्विटर ने भी अपने कई कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट दी है। कोरोना महामारी की वजह से तकनीक जगत की कंपनियां ऑनलाइन काम करने के मामले में आगे चल रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 11 मार्च को कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित करने से पहले से ही गूगल समेत तकनीक से जुड़ी अन्य कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिये कह चुकी थी। 

टॅग्स :फेसबुककोरोना वायरसगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की