लाइव न्यूज़ :

लॉक फेसबुक अकाउंट के लिए जल्द ही Meta लाएगा Live Chat Support की सुविधा, कंपनी ने किया ऐलान

By आजाद खान | Updated: December 11, 2021 16:46 IST

फेसबुक ने अपने क्रिएटर्स के समस्याओं का समाधान करते हुए कुछ नए फीचर लांच करने की बात कह रहा है। कंपनी के अनुसार, टेस्टिंग के रुप में अभी यह सुविधा केवल अमेरिका में ही लांच किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक भारत में जल्द ही लाइव चैट सपोर्ट की सुविधा लांच करेगी।इससे आम क्रिएटर्स व उपयोगकर्ता आसानी से अपने लॉक फेसबुक अकाउंट को अनलॉक करा सकते हैं। कंपनी द्वारा भारत में जल्द ही यह सुविधा लांच की जाएगी।

भारत:फेसबुक ने हाल में ही यह ऐलान किया है कि वह जल्द ही अपने क्रिएटर्स के लिए लाइव चैट सपोर्ट की सुविधा को लांच करेगा। बता दें कि इस लाइव चैट सपोर्ट की सुविधा के द्वारा क्रिएटर्स अपने लॉक हुए फेसबुक अकाउंट को बड़े ही आसानी से अनलॉक कर सकते हैं। टेस्टिंग के रुप में फेसबुक अभी इस सुविधा को केवल अमेरिका में ही लांच किया है। कंपनी जल्द ही इस सुविधा को अन्य देशों के क्रिएटर्स के लिए भी लांच करेगी। आमतौर पर जब फेसबुक के क्रिएटर्स का अकाउंट किसी कारण लॉक हो जाता है तो उन्हें उसे खुलवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या का समाधान करते हुए फेसबुक ने यह सुविधा लाई है। 

इस फीचर पर क्या कहा फेसबुक ने 

फेसबुक ने इस फीचर के बारे में शुक्रवार देर रात को जानकारी देते हुए कहा, “विशेष रूप से फेसबुक ऐप पर, हमने दुनिया भर में कुछ अंग्रेजी बोलने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए लाइव चैट सपोर्ट की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जिसमें निर्माता भी शामिल हैं।” कंपनी ने आगे यह भी कहा, क्रिएटर्स व उपयोगकर्ता के अकाउंट लॉक होने के बाद उन्हें एक डेडिकेटेड लाइव चैट सपोर्ट की सुविधा दी जाएगी जिससे वे पे-आउट से लेकर रील्स तक के प्रश्न पूछ सकते हैं और उनका समाधान पा सकते हैं। 

फेसबुक पहली बार लांच करेगा यह फीचर

बता दें कि मेटा कंपनी पहली बार क्रिएटर्स व उपयोगकर्ता के लिए यह फीचर लांच करेगा। यह फीचर उन लोगों के लिए होगा जिनको फेसबुक कोई रिलेशनशिप मैनेजर असाइन नहीं किया होगा। वहीं इस फीचर को भारत में आने के लिए कुछ महीने लग सकते हैं। 

टॅग्स :टेक्नोफेसबुकभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की