लाइव न्यूज़ :

फेसबुक और इंस्टाग्राम ने बोलसोनारो के वीडियो हटाए, दूरी बनाने के निर्देशों का किया था उल्लंघन

By भाषा | Updated: March 31, 2020 13:51 IST

ट्विटर ने कहा था कि इन वीडियो को सोशल नेटवर्क के नियमों का उल्लंघन करने के आधार पर हटाया गया है। वीडियो में धुर दक्षिणपंथी नेता ब्राजीलिया की सड़कों पर समर्थकों के बीच आए और इस तरह उन्होंने अपनी सरकार की सामाजिक मेल मिलाप सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने उपयोग के नियम शर्तों का उल्लंघन करने वाली सामग्री फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटा दी है।वीडियो में धुर दक्षिणपंथी नेता ब्राजीलिया की सड़कों पर समर्थकों के बीच आए और इस तरह उन्होंने अपनी सरकार की सामाजिक मेल मिलाप सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया।

ब्रासीलिया:फेसबुक और इंस्टाग्राम ने सोमवार को ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के वीडियो यह कहते हुए हटा दिए कि ये कोरोना वायरस के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने वाले हैं। एक दिन पहले ट्विटर ने भी उनके वीडियो हटाए थे।फेसबुक ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने उपयोग के नियम शर्तों का उल्लंघन करने वाली सामग्री फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटा दी है। ये नियम ऐसी गलत जानकारी की इजाजत नहीं देते हैं जिससे लोगों को शारीरिक नुकसान पहुंच सकता हो।’’ट्विटर ने रविवार को बोलसोनारो के वीडियो हटाने पर वक्तव्य में कहा था कि उसने ऐसी विषयवस्तु संबंधी अपने वैश्विक नियमों का विस्तार किया है जो आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त लोक स्वास्थ्य सूचना की विरोधाभासी हैं और लोगों को कोविड-19 के जोखिम में डालती है।ट्विटर ने कहा था कि इन वीडियो को सोशल नेटवर्क के नियमों का उल्लंघन करने के आधार पर हटाया गया है। वीडियो में धुर दक्षिणपंथी नेता ब्राजीलिया की सड़कों पर समर्थकों के बीच आए और इस तरह उन्होंने अपनी सरकार की सामाजिक मेल मिलाप सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया। उन्होंने समर्थकों का आह्वान किया और कहा कि वे अर्थव्यवस्था को सुचारू रखें। इसके कई वीडियो भी उन्होंने पोस्ट किए।स्वास्थ्य मंत्री लुईज हेनरिक मेनदेत्ता ने वायरस से निपटने के लिए सामाजिक दूरी के महत्व पर जोर दिया। बोलसोनारो के विरोधियों ने कोरोना वायरस महामारी से गलत तरह से निपटने के मुद्दे पर उनके इस्तीफे की मांग की है। दरअसल बोलसोनारो ने कोविड-19 को ‘महज फ्लू’ बताया था जिसके चलते उनकी सभी ओर आलोचना हो रही है।

टॅग्स :फेसबुकइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की