लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश: आकाश मार्ग से पहुंचेगी दवाई, लॉन्च हुआ ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: August 15, 2022 20:25 IST

प्रेम खांडू ने वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, पूर्वी कामेंग जिले के सेप्पा से च्यांग ताजो तक ड्रोन सेवा की पहली उड़ान - 'आसमान से दवा' का सफल प्रक्षेपण।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम खांडू ने ट्विटर पर ड्रोन उड़ान के प्रक्षेपण का लगभग 50 सेकंड लंबा वीडियो साझा कियालिखा- पूर्वी कामेंग जिले के सेप्पा से च्यांग ताजो तक ड्रोन सेवा की पहली उड़ानड्रोन द्वारा दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र में दवा पहुंचाना अब बेहद आसान होगा

ईटानगर:अरुणाचल प्रदेश में अब आकाश मार्ग से दवाई पहुंचेगी। सोमवार को यहां पूर्वी कामेंग जिले के सेप्पा से च्यांग ताजो तक ड्रोन आधारित स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क- 'आकाश से दवा' शुरू की है। राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ट्विटर पर ड्रोन उड़ान के प्रक्षेपण का लगभग 50 सेकंड लंबा वीडियो साझा किया है।

प्रेम खांडू ने वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, पूर्वी कामेंग जिले के सेप्पा से च्यांग ताजो तक ड्रोन सेवा की पहली उड़ान - 'आसमान से दवा' का सफल प्रक्षेपण।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी कामेंग जिले में परियोजना को SAMRIDH हेल्थकेयर ब्लेंडेड फाइनेंसिंग फैसिलिटी- यूएसएआईडी द्वारा समर्थित और आईपीई ग्लोबल द्वारा कार्यान्वित एक पहल से वित्तीय और तकनीकी सहायता से संभव बनाया गया था।

पूर्वी कामेंग के कमिश्नर प्रविमल अभिषेक ने कहा कि यह जिला एक बहुत ही दुर्गम पहाड़ी वाला इलाका है, जहां आंतरिक क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचना मुश्किल हो जाता है, खासकर मानसून के दौरान। अभिषेक ने कहा कि ड्रोन आधारित दवा वितरण ऐसे दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को मजबूत करने में एक गेम चेंजर साबित होगा।

इस बीच, डब्ल्यूईएफ में एयरोस्पेस और ड्रोन के प्रमुख विग्नेश संथानम ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने राज्य की स्थानीय स्वास्थ्य वितरण प्रणाली, रोग प्रोफ़ाइल और इलाके की प्रकृति के बारे में जानने के लिए 2021 के मध्य में अरुणाचल प्रदेश में एक क्षेत्र अध्ययन किया।

संथानम ने कहा, "सड़क मार्ग से सेपा-बामेंग बेल्ट को पार करना, विशेष रूप से, यह स्पष्ट करता है कि ड्रोन सेवा की एक परम आवश्यकता थी।"

टॅग्स :पेमा खांडूअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारतअरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के जंगलों में लगी भीषण आग, वायु सेना ने 1.39 लाख लीटर पानी से बुझाई आग; टला बड़ा सकंट

भारतRepublic Day 2026: अरुणाचल प्रदेश के छात्र निपुल मोदी और समीर ताती गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे विशेष अतिथि, जानें इनके बारे में

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की