लाइव न्यूज़ :

सरकार ने अमेजन-फ्लिपकार्ट से मांगा टॉप 5 सेलर्स का ब्योरा, पेमेंट प्लेटफॉर्म की भी मांगी जानकारी

By भाषा | Updated: October 20, 2019 16:55 IST

अमेजन और फ्लिपकार्ट को भेजी गई प्रश्नावली में उनके प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध विक्रेताओं की कुल संख्या, नियंत्रित और अनियंत्रित विक्रेताओं की सूची और उनकी हिस्सेदारी तथा शीर्ष पांच विक्रेताओं की कुल बिक्री के अनुपात से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने कहा कि उनसे मंच से जुड़े पेमेंट गेटवे (भुगतान मंचों) की जानकारियां भी साझा करने के लिए कहा गया है। एफडीआई नीति के प्रमुख प्रावधानों के तहत, ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस मॉडल में 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है।

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट को अपने मंच के शीर्ष पांच विक्रेताओं के नाम, पसंदीदा विक्रेताओं के उत्पादों की सूची और विक्रेताओं को दिए जाने वाले समर्थन के बारे में खुलासा करने के लिए कहा गया है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने इन कंपनियों को अलग-अलग प्रश्नावली भेजकर ये सूचनाएं मांगी है। इनसे पूंजी संरचना, कारोबारी मॉडल और उत्पाद सूची प्रबंधन प्रणाली से जुड़ी जानकारियां भी साझा करने के लिए कहा गया है। 

व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से भेजी गई शिकायतों के बाद ई-कॉमर्स कंपनियों को प्रश्नावाली भेजी गई है। कैट ने अपनी शिकायत में कहा था कि अमेजन और फ्लिपकार्ट की 'फेस्टिवल सेल' शुरू हो गई है, जो सरकार की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति का उल्लंघन है। इस मामले पर भेजे गए ईमेल का अमेजन और फ्लिपकार्ट ने जवाब नहीं दिया है। 

कैट ने आरोप लगाया है कि ये कंपनियां अनुचित गतिविधियों का अनुसरण करके बाजार बिगाड़ने वाली कीमत की पेशकश कर रही हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि सरकार वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट तथा अमेजन के खिलाफ बाजार बिगाड़ने वाली कीमत के मुद्दे की जांच कर रही है। 

अमेजन और फ्लिपकार्ट को भेजी गई प्रश्नावली में उनके प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध विक्रेताओं की कुल संख्या, नियंत्रित और अनियंत्रित विक्रेताओं की सूची और उनकी हिस्सेदारी तथा शीर्ष पांच विक्रेताओं की कुल बिक्री के अनुपात से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। 

सूत्रों ने कहा कि उनसे मंच से जुड़े पेमेंट गेटवे (भुगतान मंचों) की जानकारियां भी साझा करने के लिए कहा गया है। एफडीआई नीति के प्रमुख प्रावधानों के तहत, ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस मॉडल में 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है। हालांकि, इन्वेंट्री आधारित मॉडल की अनुमति नहीं है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की