लाइव न्यूज़ :

Coolpad Cool 3 वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और फेस अनलॉक फीचर के साथ लॉन्च, कीमत 5,999 रुपये

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 5, 2019 18:07 IST

Coolpad ने आज भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन Coolpad Cool 3 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, ड्यूल रियर कैमरा और फेस अनलॉक फीचर जैसी खूबियां दी गई हैं। कूलपैड कूल 3 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्ऱॉयड 9 पाई पर चलेगा। साथ ही यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है।

Open in App
ठळक मुद्देCoolpad Cool 3 ड्यूल कैमरा सेटअप और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैसकूलपैड कूल 3 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता हैकूलपैड कूल 3 को 5999 रुपये में बेचा जाएगा

पिछले साल दिसंबर में स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने भारतीय बाजार में अपने तीन फोन लॉन्च किए थे। इसके बाद कंपनी ने आज भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन Coolpad Cool 3 लॉन्च कर दिया है।  स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, ड्यूल रियर कैमरा और फेस अनलॉक फीचर जैसी खूबियां दी गई हैं। कूलपैड कूल 3 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्ऱॉयड 9 पाई पर चलेगा। साथ ही यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है।

Coolpad Cool 3 की भारत में कीमत

कूलपैड कूल 3 की कीमत की बात करें तो इसे भारतीय बाजार में 5,999 रुपये में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन ऑफलाइन बाजार के साथ ऑनलाइन भी बिकेगा। इसकी बिक्री की तारीख से अभी तक पर्दा नहीं उठाया गया है।

Coolpad Cool 3

Coolpad Cool 3 के स्पेसिफिकेशन

कूलपैड कूल 3 में 5.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन टु बॉडी रेशियो 90 पर्सेंट है। ड्यूड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन में ऑक्टा कोर Unisoc प्रोसेसर दिया गया है जिसकी स्पीड 1.3GHz है। इसमें 2GB रैम के साथ 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

बात करें कैमरे की तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Coolpad Cool 3

कूलपैड कूल 3 लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर रन करता है। फोन को पावर देने के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है। 6,000 रुपये से कम कीमत में पेश किए गए इस फोन में फेस अनलॉक फीचर के साथ ही बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

बात की जाए डिजाइन की तो फोन में खूबसूरत कलर का ग्लॉसी पैक पैनल दिया गया है। कूलपैड कूल 3 मिडनाइट ब्लू, ओशन इंडिगो, टील ग्रीन और रूबी ब्लैक कलर में पेश किया गया है। इस हफ्ते के अंत तक यह ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

टॅग्स :कूलपैडस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए