लाइव न्यूज़ :

Coolpad आज लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन, कीमत होगी 6,000 रुपये से भी कम, Redmi 6A से होगी भिड़ंत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 5, 2019 13:53 IST

Coolpad Cool 3 फोन के लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने नए स्मार्टफोन की डिजाइन की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक कूलपैड कूल 3 में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मौजूद है। साथ ही इसमें ग्लॉसी पैक पैनल के साथ कई बेहतरीन कलर ऑप्शन दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन में Redmi note 7 की तरह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मौजूद हैनए स्मार्टफोन के लिए सोशल मीडिया पर "DesignUncompromised" नाम से हैशटैग चलाया हैस्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है

चीनी कंपनी Coolpad आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Coolpad Cool 3 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। इस स्मार्टफोन में Redmi note 7 की तरह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मौजूद है। कूलपैड कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के लिए सोशल मीडिया पर "DesignUncompromised" नाम से हैशटैग चलाया है। फोन की कीमत के बारे में बताया जा रहा है कि इसे 6000 रुपये से कम में पेश किया जाएगा।

फोन के लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने नए स्मार्टफोन की डिजाइन की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक कूलपैड कूल 3 में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मौजूद है। साथ ही इसमें ग्लॉसी पैक पैनल के साथ कई बेहतरीन कलर ऑप्शन दिए जाएंगे। हालांकि फोन के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिली है। फोन के लॉन्च के बाद ही सारे फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान पाएंगे।

हालांकि खबर है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन में बेजल लेस डिजाइन को शामिल करेगी। वहीं स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। स्मार्टफोन में फुल HD+ रिजॉल्यूशन और एंड्रॉयड 9 पाई दिया जा सकता है। वहीं, स्मार्टफोन को ग्लॉसी पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Coolpad Cool 3

Cool 3 स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन

टीजर से पता चलता है कि स्मार्टफोन में 8 सीपीयू कोर के साथ मीडियाटेक या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 3जीबी/4जीबी रैम और 32जीबी/64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। हैंडसेट में 3,000mAh या 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट, 4G LTE और VoLTE सपोर्ट के साथ ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन को रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी।

टॅग्स :कूलपैडस्मार्टफोनशाओमी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए