लाइव न्यूज़ :

Coolpad Cool 2 स्मार्टफोन ड्यूल कैमरा और 4GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 30, 2018 17:28 IST

इन कंपनियों की साझेदारी में लॉन्च होने वाला यह दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले 2016 में इन दोनों कंपनियों ने एक साथ मिलकर Cool 1 Dual को लॉन्च किया था।

Open in App
ठळक मुद्देCoolPad Cool 2 स्मार्टफोन के ख़ास फीचर फेस अनलॉक, वॉटर रेसिस्टेंट2016 में इन दोनों कंपनियों ने एक साथ मिलकर Cool 1 Dual को लॉन्च किया था

नई दिल्ली, 30 अप्रैल। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी CoolPad और LeEco एक बार फिर से साथ आए हैं। दोनों कंपनियों ने साझेदारी के तहत Coolpad Cool 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया है। इसे भारत में भी जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। CoolPad Cool 2 स्मार्टफोन के ख़ास फीचर की बात करें तो इसमें फेस अनलॉक, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले, वॉटर रेसिस्टेंट और 4 जीबी रैम होंगे।

बता दें कि इन कंपनियों की साझेदारी में लॉन्च होने वाला यह दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले 2016 में इन दोनों कंपनियों ने एक साथ मिलकर Cool 1 Dual को लॉन्च किया था।

इसे भी पढ़ें: Facebook का नया फीचर, स्टेट्स पसंद ना आए तो ऐसे जाहिर करें अपनी राय

CoolPad Cool 2 के लॉन्च की खबर सबसे पहले चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर दी गई थी। लेकिन इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि भारत में CoolPad Cool 1 Dual  को दो वेरिएंट में उतारा गया था। इसमें 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम वेरिएंट शामिल था। दोनों की कीमत 13,999 रुपये रखी गई थी। वहीं, खबर है कि Cool 2 को देश में एक मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया जाएगा। CoolPad Cool 2 के स्पेसिफिकेशन

हैंडसेट में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा भी है। CoolPad Cool 2 में काम करता है मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 4 जीबी रैम है। फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए माइक्रोएसडी कार्ड के सजरिए बढ़ाए जा सकते हैं। ड्यूल सिम वाला CoolPad Cool 2 हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलता है, जिसके टॉप पर यूआई दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत में Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus की बिक्री शुरू, इन ई-कॉमर्स साइट पर होंगे उपलब्ध

कैमरे की बात करें तो Cool 2 के बैक में 13 + 0.3 मेगापिक्सल का प्राइमरी और सेकेंड्री कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। CoolPad Cool 2 4जी वीओएलटीई, हेडफोन जैक, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ आया है। फोन को पावर देती है 3200 एमएएचकी बैटरी। डिज़ाइन पर जाएं तो CoolPad Cool 2 दिखने में पारंपरिक लगता है, इसमें नॉच और फुल स्क्रीन डिस्प्ले नहीं है। स्मार्टफोन में मेटल बॉडी इस्तेमाल की गई है।

टॅग्स :कूलपैडएंड्रॉयडमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की