लाइव न्यूज़ :

मोबाइल फोन से डिलीट हो चुके हैं कॉन्टैक्ट, तो इन आसान तरीकों से मिनटों में आ जाएंगे वापस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 3, 2019 10:21 IST

हम अपनी इस खबर में आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। यहां दिए गए तरीके से आप बड़ी ही आसानी ने गूगल कॉन्टैक्ट की मदद से अपनी डिलीट हुए सभी नंबर को वापस रिस्टोर कर सकते हैं।

Open in App

हमारे स्मार्टफोन में फोटो, वीडियोज और मैसेज के साथ-साथ कई जरुरी डाटा सेव रहते हैं। इनमें कॉन्टैक्ट भी सबसे खास चीजों में से एक है। ऐसे में अगर कभी गलती से हमारे सभी कॉन्टैक्ट डिलीट हो जाएं तो यह हमारे लिए परेशानी की बात हो जाती है। हम अपनी इस खबर में आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। यहां दिए गए तरीके से आप बड़ी ही आसानी ने गूगल कॉन्टैक्ट की मदद से अपनी डिलीट हुए सभी नंबर को वापस रिस्टोर कर सकते हैं।

आइये जानते हैं कॉन्टैक्ट को रिस्टोर करने का पूरा तरीका..

स्टेप 1- सबसे पहले गूगल कॉन्टैक्ट वेबसाइट को अपने ब्राउजर में ओपन करें। ब्राउजर में https://contacts.google.com को ओपन करें। 

स्टेप 2- वेबसाइट को अपनी जीमेल आईडी से साइन इन करें। ध्यान रहे यह वही आईडी होनी चाहिए जो आपके स्मार्टफोन से कनेक्टेड हो, ऐसा इसलिए क्योंकि जीमेल स्मार्टफोन में लॉग इन करने पर गूगल आपके सारे कॉन्टैक्ट का बैकअप समय-समय पर लेता रहता है।

स्टेप 3- अब वेबसाइट ओपेन होने के बाद उसके बायीं ओर दिए गए मेन्यू में जाएं और ‘More’ बटन पर क्लिक करें।

Contact Recovery

स्टेप 4- अब रिस्टोर कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट करें।

स्टेप 5- अब आप टाइम फ्रेम के हिसाब से डिलीट हुए कॉन्टैक्ट्स को चुनें जिन्हें आप पाना चाहते हैं और ‘Restore’ पर क्लिक करें।

इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप डिलीट हुए कॉन्टैक्ट्स को आसानी से रिस्टोर कर सकते हैं लेकिन आपको बता दें कि आप सिर्फ 30 दिनों में डिलीट हुए कॉन्टैक्ट्स को रिस्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप सेटिंग्स की मदद से बैकअप और रिस्टोर का समय कम ज्यादा भी कर सकते हैं।

टॅग्स :गूगलएंड्रॉयडमोबाइलफोनस्मार्टफोनटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की