लाइव न्यूज़ :

चार्टर्ड बाइक मुंबईः 2,000 से अधिक इलेक्ट्रिक साइकिल तैनात, 200 चार्जिंग स्टेशन, जानिए खासियत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:14 IST

इलेक्ट्रिक साइकिल का इस्तेमाल सभी ई-कॉमर्स एवं फूड एग्रीगेटर कंपनियों के डिलीवरी भागीदार कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचार्टर्ड साइकिल की संख्या को 50 से बढ़ाकर 2,000 करने को लेकर उत्साहित हैं।बिजली की आपूर्ति मुहैया कराने में मदद कर रही है।ड्राइविंग लाइसेंस के बिना भी 25 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से इन चार्टर्ड बाइक का उपयोग कर सकते हैं। 

मुंबईः वाहन क्षेत्र की कंपनी चार्टर्ड स्पीड की अनुषंगी इकाई चार्टर्ड बाइक अगले तीन से छह महीनों में मुंबई में 2,000 से अधिक इलेक्ट्रिक साइकिल तैनात करने के साथ 200 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी।

कंपनी ने सोमवार को अपने एक बयान में बताया कि इन इलेक्ट्रिक साइकिल का इस्तेमाल सभी ई-कॉमर्स एवं फूड एग्रीगेटर कंपनियों के डिलीवरी भागीदार कर सकते हैं। चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के निदेशक संयम गांधी ने कहा, "हम अगले तीन से छह महीनों की छोटी अवधि में 200 ईवी चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित करने के साथ मुंबई में चार्टर्ड साइकिल की संख्या को 50 से बढ़ाकर 2,000 करने को लेकर उत्साहित हैं।"

उन्होंने कहा, "मुंबई में ई-कॉमर्स डिलीवरी भागीदारों को स्थायी समाधान प्रदान करने के लिए अडाणी इलेक्ट्रिसिटी हमारे लिए एक आदर्श भागीदार कंपनी रही है।" अडाणी इलेक्ट्रिसिटी चार्जिंग स्टेशन के लिए चार्टर्ड स्पीड को जगह और बिजली की आपूर्ति मुहैया कराने में मदद कर रही है।

गांधी ने कहा कि कंपनी इसका फायदा उठाकर डिलीवरी भागीदार को पूरे इलेक्ट्रिक क्षेत्र के जरिये रोजाना 150-200 रुपये की बचत करने में मदद कर रही है। यह साझेदारी उन डिलीवरी साझेदारों को एक अनूठा समाधान प्रदान करेगी जो ड्राइविंग लाइसेंस के बिना भी 25 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से इन चार्टर्ड बाइक का उपयोग कर सकते हैं। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की