लाइव न्यूज़ :

CES 2020: सैमसंग ने लॉन्च किया अपना पहला और सबसे पतला गैलेक्सी क्रोमबुक, 16GB रैम से लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 7, 2020 11:57 IST

सैमसंग अपने पहले गैलेक्सी क्रोमबुक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह सैमसंग का अभी तक का सबसे पतला क्रोमबुक है जिसे कंपनी की ओर से पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देGalaxy Chromebook सैमसंग का अभी तक का सबसे पतला क्रोमबुक है गैलेक्सी क्रोमबुक में 13.3 इंच के 4K एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है

दिग्गज साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग अपने पहले गैलेक्सी क्रोमबुक को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे लॉस वेगास में चल रहे ट्रेड शो सीईएस 2020 में पेश किया है। ये एक प्रीमियम 2 इन 1 डिवाइस है। कंपनी का दावा है कि यह सैमसंग का अभी तक का सबसे पतला क्रोमबुक है जिसे कंपनी की ओर से पेश किया गया है।

Samsung Galaxy Chromebook के फीचर्स

सैमसंग के गैलेक्सी क्रोमबुक के फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें 13.3 इंच के 4K एमोलेड टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन रेजोल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। यह डिवाइस जनरेशन इंटेल कोरआई5 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी रैम से लैस है। इसके साथ ही डिवाइस में 1 टीबी स्टोरेज के साथ आता है।

साथ ही सैमसंग गैलेक्सी क्रोमबुक Chrome ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। यूजर क्रोमबुक पर क्लिक-टू-कॉल और मैसेजिंग ऐप फीचर के जरिए अपने स्मार्टफोन को डायरेक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 6, फिंगरप्रिंट रिडर, 2 यूएसबी टाइप C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रोएसडी कार्ड रीडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा डिवाइस में एक बिल्ट-इन-पेन का सपोर्ट दिया गया है। पेन के जरिए यूजर्स लिख और ड्रॉ कर सकते है।

Samsung Galaxy Chromebook में पावर देने के लिए 49.2 वॉट की बैटरी दी गई है। यूजर को क्रोमबुक में दो कलर ऑप्शन फिएस्टा रेड और मरकरी ग्रे मिलेगा।

कीमत पर गौर करें तो सैमसंग गैलेक्सी क्रोमबुक को 999.99 डॉलर में बेचा जाएगा। इसे साल 2020 के शुरूआत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

टॅग्स :सैमसंग गैलेक्सी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेApple ने लॉन्च किया न्यू iPhone 16 तो सैमसंग ने ले ली चुटकी, पोस्ट देख यूजर्स ले रहे मजे

टेकमेनियाकेंद्र ने सैमसंग गैलेक्सी फोन यूजर्स के लिए हाई रिस्क चेतावनी जारी की, जानिए क्यों

टेकमेनियाSamsung Galaxy Z Flip 5, Z Fold 5 की भारत में रिकॉर्ड एक लाख प्रीबुकिंग, इस दिन शुरू होगी सेल

कारोबारबंपर धमाका: Samsung ने Galaxy Z Flip 4 के दाम में की भारी कटौती, 94,999 से सीधे 46,609 में, साथ में 7,000 का कैशबैक भी

टेकमेनियाWelcome 2021: इस साल लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स, सैमसंग, वनप्लस और शाओमी का रहेगा बोलबाला

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की