लाइव न्यूज़ :

BSNL ने लॉन्च किए ये नए सस्ते प्लान्स, जानें ऑफर में क्या है खास

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 17, 2018 18:01 IST

बीएसएनएल 99 रुपये में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और नेशनल रोमिंग की सुविधा मुहैया करा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 फरवरी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को नए प्लान लॉन्च कर तोहफा दिया है। उसने अनलिमिटेड कॉल और रोमिंग कॉल का फायदा उठाने के लिए 99 रुपये और 319 रुपये के प्लान पेश किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने सस्ता इंटरनेट उपलब्ध करवाने के लिए 7 रुपये और दूसरा प्लान 16 रुपये का लॉन्च किया है। 

इसमें ग्राहकों को हाई स्पीड 3जी इंटरनेट डाटा मिलगा। 7 रुपये के रिचार्ज पर एक जीबी डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता एक दिन होगी। साथ ही 16 रुपये में 2 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी भी वैधता एक दिन होगी।

वहीं, बीएसएनएल 99 रुपये में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और नेशनल रोमिंग की सुविधा मुहैया करा रहा है। हालांकि 99 रुपये के प्लान में दिल्ली और मुंबई को शामिल नहीं किया गया है। इस प्लान की वैधता 26 दिनों की है, जबकि 319 के प्लान की वैधता 90 दिन रखी गई है।

इसे भी पढ़ें: जियो को कड़ी टक्कर देगा BSNL का यह प्लान, यूजर्स को मिलेगा 1 साल के लिए इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉल

आपको बता दें बीएसएनएल ने अभी हाल ही में 999 रुपये में अपना मैक्सिमम प्लान पेश किया था। जिसमें 999 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 181 दिनों की वैधता के साथ हर रोज एक जीबी अनलिमिटेड डाटा मिलेगा पूरे 1 साल के लिए। रोज का 1जीबी खत्म होने के बाद यूजर्स को 40kbps की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इसी के साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग और हर रोज 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी जो कि 181 दिनों के लिए होगी।

हालांकि भले ही रोमिंग कॉलिंग फ्री है लेकिन अगर आप दिल्ली या मुंबई में रोमिंग में हैं तो आपको 60 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग का भुगतान करना होगा। कंपनी ने फिलहाल इस प्लान को नार्थ इस्ट, जम्मू-कश्मीर और असम सर्किल के यूजर्स के लिए नहीं है।

टॅग्स :बीएसएनएलटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

कारोबार210 गांवों में बीएसएनएल की 4जी सेवा, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई और लखीसराय के कई गांव शामिल

कारोबारबीएसएनएल 4जी सेवा, बिहार के सभी जिलों में कार्यरत, प्रतिदिन 80000 जीबी डेटा की खपत, जानें और फायदे

टेकमेनिया अधिक खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती