लाइव न्यूज़ :

BSNL के दो धमाकेदार प्लान, अब 99 रुपये में होगी 24 घंटे अनलिमिटेड बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 7, 2018 13:09 IST

जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने अपने दो प्रीपेड टैरिफ प्लान लॉन्च किए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 7 मई। सरकारी क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को ध्यान में रखते हुए हाल ही कई बेहतरीन टैरिफ प्लान लॉन्च किए हैं। इसी के तहत एक बार फिर से BSNL ने सबसे किफायती प्लान को जारी किया है। बता दें कि कंपनी 99 रुपये का प्लान पेश किया है जो कि सबसे किफायती वॉयस कॉलिंग प्लान है।

इसे भी पढ़ें: Reliance यूजर्स को मिलेगा फ्री 1000 GB डेटा, महीने में 25 बार फ्री में कर सकेंगे रिचार्ज

BSNL का  99 रुपये का वॉयस कॉलिंग प्लान

BSNL के 99 रुपये के प्रीपेड वॉयस कॉलिंग प्लान की वैलिडिटी 26 दिनों की होगी, जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड इनकमिंग और आउटगोइंग वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में यूजर को कॉलर ट्यून सर्विस भी दी जाएगी। यानी अगर आप आपको कॉल करने वालों को अपनी पसंद का म्यूजिक सुनाना चाहते हैं, तो इस सर्विस का फायदा ले सकते हैं।

बीएसएनएल ने 99 रुपये वाले प्लान के अलावा 319 रुपये का भी एक प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: LG ने 2TB स्टोरेज वाला बजट स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें क्या है कीमत

BSNL का 319 रुपये वाला प्लान 

319 रुपये का प्लान कंपनी ने खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किए हैं, जो लंबे समय तक कॉलिंग बैनेफिट्स चाहते हैं। यह प्लान 90 दिन चलता है। हालांकि, इस प्लान के साथ कोई कॉलर ट्यून और एसएमएस फ्री में नहीं दी जाती है। इस प्लान में आप 24 घंटे लोकल और STD कॉल कर सकते हैं। बता दें कि इस प्लान में यूजर दिल्ली और मुंबई सर्किल को छोड़कर पूरे देश में कहीं भी कॉल कर सकते हैं।

टॅग्स :बीएसएनएलटेलीकॉमटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की