लाइव न्यूज़ :

लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट के टाइप सी चार्जर को लेकर सामने आई बड़ी खबर, सरकार की अहम मीटिंग में बनी सहमति

By आजाद खान | Updated: November 17, 2022 11:59 IST

मिटिंग में शामिल सभी स्टेकहोल्डर्स ने इस बात पर सहमति बनाई है कि देश में सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए एक तरह का चार्जर होना चाहिए। ऐसे में लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए केवल टाइप सी चार्जर पर ही सहमति बनी है।

Open in App
ठळक मुद्देलैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट के टाइप सी चार्जर को लेकर एक खबर सामने आई है। सरकार की एक अहम मीटिंग में देश भर में सभी डिवाइस के लिए एक तरह के चार्जर पर सहमति बनी है। यही नही ईवी बसों के लिए भी एक तरह के चार्जर लाने की योजना बनाई जा रही है।

नई दिल्ली: कॉमन चार्जिंग पोर्ट को लेकर बुधवार को एक अहम बैठक में यह तय हो गया है कि देश में अलग-अलग डिवाइस के लिए एक ही चार्जर होगा। यह बैठक सरकार और इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों के बीच में हुई है। 

यही नहीं सरकार इवी बसों के लिए भी कॉमन चार्जिंग पोर्ट लाने की बात कह रही है। ऐसे में सरकार के इस फैसले से अलग-अलग डिवाइस के लिए अलग-अलग चार्जर की झंझट खत्म हो जाएगी। 

कॉमन चार्जिन पोर्ट को लेकर सभी दिखे सहमत

बुधवार को हुए अहम बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि देश में अलग-अलग डिवाइस के लिए एक तरह का चार्जर होगा। मीटिंग में शामिल सभी स्टेकहोल्डर्स ने इस बात पर तैयार हुए है कि देश में सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए सी टाइप (C Type) चार्जर मुहैया कराया जाएगा। 

ऐसे में इसके तहत लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए एक जैसा ही चार्जर होगा, इस बात पर सभी स्टेकहोल्डर्स की एक राय बनी है। हालांकि सामान्य या फीचर वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए अलग-अलग चार्जर होंगे, यह बात डिवाइस पर निर्भर होगी। 

इस मीटिंग में MAIT, FICCI, CII जैसे इंडस्ट्री एसोसिएशन समेत IIT कानपुर, IIT (BHU) वाराणसी के साथ केन्द्र सरकार ने भी हिस्सा लिया था। सरकार ने इसके लिए भी एक कमेटी का गठन किया है कि देश में इस्तेमाल होने वाले ईयर बड्स और स्मार्ट वॉच के लिए कैसे टाइप सी चार्जर को लागू किया जाएगा।

ईवी बसों के लिए कॉमन चार्जर की है तैयारी

सरकार ने इस बात भी जोर दिया है कि इलेक्ट्रिक बसों में भी एक तरह के चार्जिंग सिस्टम हो। ऐसे में सरकार द्वारा अलग-अलग इलेक्ट्रिक बसों के लिए एक तरह के ही चार्जर लाने की योजना बन रही है। इस लेकर कुछ दिन पहले ही केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी थी। 

नितिन गडकरी ने कहा था है कि वे इस बारे में अपने विभाग से बात करेंगे और इस योजना को जल्द से जल्द लाने की कोशिश करेंगे। 

टॅग्स :टेक्नोभारतElectric Vehicles
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की