लाइव न्यूज़ :

Asus ने लॉन्च किए दुनिया की सबसे छोटी नोटबुक रेंज, नैनोएज डिस्प्ले से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 6, 2019 10:34 IST

Asus ने Zenbook Series में अपने तीन सबसे कॉम्पैक्ट लैपटॉप भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इसके तहत Zenbook 13,14 और 15 मॉडल के ये तीन लैपटॉप पेश किए हैं। आसुस के इन सभी लैपटॉप्स को Flipkart, Amazon, Paytm के साथ ही ऑफलाइन भी खरीदा जा सकता है। बता दें कि इन लैपटॉप के प्रीपेड ऑर्डर पर फ्लिपकार्ट की तरफ से 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देAsus ने Zenbook Series में अपने तीन सबसे कॉम्पैक्ट लैपटॉप भारत में लॉन्च किए हैंये लैपटॉप्स दुनिया के सबसे कॉम्पैक्ट लैपटॉप हैलैपटॉप्स को Flipkart, Amazon, Paytm के साथ ही ऑफलाइन भी खरीदा जा सकता है

ताईवानी कंपनी Asus ने Zenbook Series में अपने तीन सबसे कॉम्पैक्ट लैपटॉप भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इसके तहत Zenbook 13,14 और 15 मॉडल के ये तीन लैपटॉप पेश किए हैं। बता दें कि कंपनी ने इन लैपटॉप्स को पिछले साल अगस्त में ताइवान में लॉन्च किया था। कंपनी का दावा है कि ये लैपटॉप्स दुनिया के सबसे कॉम्पैक्ट लैपटॉप है।

आसुस के इन सभी लैपटॉप्स को Flipkart, Amazon, Paytm के साथ ही ऑफलाइन भी खरीदा जा सकता है। बता दें कि इन लैपटॉप के प्रीपेड ऑर्डर पर फ्लिपकार्ट की तरफ से 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत इन लैपटॉप्स को खरीदने पर 7,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

Asus Zenbook 13, 14, and 15 Series

Asus Zenbook 13(UX333) की कीमत और फीचर्स

कंपनी का दावा है कि 13 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ ये दुनिया का सबसे कॉम्पैक्ट लैपटॉप है। ये लेपटॉप ए4 पेपर से भी छोटा है। बाजार में ये दो कलर बरगंडी और रेड में उपलब्ध होगा। इसमें नबंरपेड और फुल साईज एलईडी-इल्युमिनेटिड न्यूमेरिक कीपैड दिया गया है। इसमें नैनोएज डिस्प्ले और पतले बेजल मौजूद हैं। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 95 फीसद है। इसका वजन 1.09 किलोग्राम है। इसके डिस्प्ले पर वेबकैम मौजूद है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 13.3 इंच का फुल एचडी नैनोएज डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920 x 1080 है। इसका वाइड फील्ड ऑफ व्यू 178-डिग्री है।

Asus Zenbook 13(UX333)

इसमें 8 जीबी रैम समेत 256 जीबी या 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 2 जीबी का GDDR5 NVIDIA GeForce MX150 ग्राफिक कार्ड दिया गया है। साथ ही यह 8वीं जनरेशन इंटेल Core i5-8265 प्रोसेसर या Core i7-8565U प्रोसेसर से लैस है। इसमें एक USB 3.1 Type-C port, एक USB Type-A port, एक USB 2.0 port, HDMI, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और ऑडियो कॉम्बो जैक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही ड्यूल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3D IR HD कैमरा के साथ विंडोज हेलो भी मौजूद है। यह पहला ऐसा लैपटॉप है जिसमें NumberPad लैपटॉप के ट्रैकपैड पर दिया गया है। एक बार चार्ज करने पर यह 14 घंटे तक चल सकता है। इसके बेस मॉडल की कीमत 71,990 रुपये है।

Asus Zenbook 14(UX433) की कीमत और फीचर्स

ये लैपटॉप 14 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आ रहा है। ये लैपटॉप ए4 सीट से छोटा तो नहीं लेकिन उसके डाईमेंशन पर एक दम फिट बैठता है। कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज पर 14 घंटे तक नॉन स्टॉप इसपर काम कर सकते हैं। इसमें 14 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी चार साइड वाले फ्रेमलैस डिजाइन के साथ बनाया गया है जिसमें नैनोएज डिस्प्ले और पतले बेजल मौजूद हैं। यह दो प्रोसेसर ऑप्शन के साथ आता है। पहला Intel Core i5-8265U और दूसरा Core i7-8565U है। इसमें 8 जीबी रैम समेत 256 जीबी या 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

Asus Zenbook 14(UX433)

इसमें भी एक USB 3.1 Type-C port, एक USB Type-A port, एक USB 2.0 port, HDMI, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और ऑडियो कॉम्बो जैक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही ड्यूल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3D IR HD कैमरा के साथ विंडोज हेलो भी मौजूद है। साथ ही सोनिकमास्टर ऑडियो सिस्टम, नंबरपैड डिजाइन भी मौजूद है। इसकी कीमत 72,990 रुपये से शुरू होती है। इसके हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 1,00,990 रुपये है।

Asus Zenbook 15(UX533) की कीमत और फीचर्स

इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920 x 1080 है। इसे फ्रेमलेस डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यह 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही इसमें Intel Core i7-8565U प्रोसेसर और NVIDIA GeForce GTX 1050 Max-Q GPU ग्राफिक्स और 2 जीबी की GDDR5 मेमोरी दी गई है।

Asus Zenbook 15(UX533)

कनेक्टिविटी के लिए इसमें एक USB 3.1 Type-C port, एक USB Type-A port, एक USB 2.0 port, HDMI, एसडी कार्ड स्लॉट और ऑडियो कॉम्बो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यह विंडोज 10 पर काम करता है। इसमें विंडोज हेलो फेशियल रिकग्नीशन फीचर भी मौजूद है। इसकी कीमत 1,39,990 रुपये है। इसे ब्लू और सिल्वर कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।

टॅग्स :असुसलैपटॉपफ्लिपकार्टअमेजनपेटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की