लाइव न्यूज़ :

Apple ला रही है iOS 13, लेकिन इन iPhone यूजर्स को नहीं मिलेगा अपडेट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 1, 2019 12:34 IST

एप्पल अपने डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में सॉफ्टवेयर के अलावा अपने मैक प्रो (Mac Pro) को भी रिफ्रेश कर सकता है और अगले हफ्ते सैन जोस, कैलिफोर्निया में अपने वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2019) में iOS और MacOS के बीच इंटरऑपरेबिलिटी की घोषणा कर सकता है।

Open in App

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी एप्पल 3 जून को होने वाले अपने वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC में कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। इसमें Apple ने अपने iOS और MacOS इकोसिस्टम पर सॉफ्टवेयर से लेकर हार्डवेयर के साथ-साथ बड़े अपडेट से पर्दा उठा सकती है। एप्पल अपने मोबाइल फोन्स के लिए नया सॉफ्टवेयर बनाया है जिसका नाम iOS 13 रखा गया है।

एप्पल अपने डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में सॉफ्टवेयर के अलावा अपने मैक प्रो (Mac Pro) को भी रिफ्रेश कर सकता है और अगले हफ्ते सैन जोस, कैलिफोर्निया में अपने वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2019) में iOS और MacOS के बीच इंटरऑपरेबिलिटी की घोषणा कर सकता है।

iOS 13

खबरों की मानें तो iOS 13 को इस साल लॉन्च होने वाले iPhone 11 में शामिल किया जा सकता है। आईओएस 13 में कई खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी अपने आईफोन और आईपैड्स में डार्क मोड फीचर को भी शामिल कर सकती है।

कुछ खबरें और रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 13 में iPad के लिए कुछ खास फीचर्स भी आ सकते हैं, जैसे की- मल्टिपल विंडो स्क्रीन, एक ही ऐप के लिए दो विंडोज का सपोर्ट आदि। इसी के साथ फाइल्स ऐप में भी कुछ अपडेट्स दी जा सकती हैं।

iOS 13

वहीं, खबर ये भी है कि iOS 13 सभी एप्पल डिवाइस पर सपोर्ट नहीं करेगा। डिजिटल ट्रेंड्स रिपोर्ट की खबर के मुताबिक, ये लेटेस्ट सॉफ्टवेयर iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone SE, iPhone 5s, iPad Mini 2 और iPad Air में नहीं दिया जाएगा। खबर है कि कंपनी इस कॉन्फ्रेंस में अपडेटेड Mac Pro भी लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी के Marzipan Project को लॉन्च करने की संभावना भी है, जिससे iPads को फुल लैपटॉप के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा।

टॅग्स :एप्पलआईओएसआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की